scriptतीन घंटे तक पता ही  नहीं चला कि सांप ने डसा है | He did not know that he was bitten by the snake three hours earlier | Patrika News

तीन घंटे तक पता ही  नहीं चला कि सांप ने डसा है

locationहैदराबादPublished: Jul 23, 2019 05:51:23 pm

Submitted by:

Yogendra Yogi

( Vijayawara ) सांप के डसने का रायडू को प्रारंभ में पता ही नहीं चला। घटना के करीब तीन घंटे बाद इसका पता तब चला जब उसके बांए पैर में दर्द महसूस हुआ।

Snake Bite

Snake Bite

( Vijayawara ) विजयवाड़ा: कृष्णा जिले के मछलीपट्टनम ( Machilipatnam ) में सरकारी अस्पताल ( Govt.Hospital ) के गार्ड ( Gurard ) को सांप ने डस ( Snkae Bite ) लिया। इस बात का पता चलने के बाद अस्पताल के कर्मचारियों में भय ( Fear in Staff) व्याप्त हो गया। अस्पताल में गार्ड के तौर पर कार्यरत पीडि़त वीएस रायडू ड्यूटी के दौरान गायों को भगा रहा था। इसी दौरान सांप ने उसे काट लिया। सांप के डसने का रायडू को प्रारंभ में पता ही नहीं चला। घटना के करीब तीन घंटे बाद इसका पता तब चला जब उसके बांए पैर में दर्द ( Pain in Leg ) महसूस हुआ।

सांप और जहरीले कीड़े हैं समीप
रायडू ने अपने बाएं पैर में दर्द की जांच कराई तब सांप के काटने के निशान मिलने से सांप के काटे जाने की पुष्टि हुई। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगडऩे पर उसे डॉक्टरों ने उसे एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। अस्पताल के कर्मचारियों का कहना है कि अस्पताल के पीछे एक खाली जमीन है जहां पेड़ों का झुरमुट और झाडिय़ां है। इसी हिस्सें में सांप तथा अन्य जहरीले कीड़ों पनप गए है।

हो चुकी है जहरीले कीड़े काटने की घटना
इससे पहले भी एक कैंटीन कर्मचारी की बेटी को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसमें संदेह था कि उसे सांप ने काट लिया था। हालांकि अस्पताल के अधिकारियों ने बाद में कहा कि उसे किसी जहरीले कीड़े (Poisonous Insects ) ने काटा था। हालांकि रायडू के मामले में अस्पताल के चिकित्सकों ने एक घंटे में ही सांप के काटे जाने की पुष्टि की।

 

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो