scriptPawan Kalyan confirms TDP-JSP alliance | पवन कल्याण ने की तेदेपा-जसपा गठबंधन की पुष्टि | Patrika News

पवन कल्याण ने की तेदेपा-जसपा गठबंधन की पुष्टि

locationहैदराबादPublished: Sep 14, 2023 08:09:20 pm

Submitted by:

Deendayal Koli

फिल्म अभिनेता से राजनेता बने जन सेना प्रमुख के पवन कल्याण ने गुरुवार को तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के साथ अपनी पार्टी के गठबंधन की पुष्टि की और कहा कि दोनों पार्टियां अगला चुनाव मिलकर लड़ेंगी।

पवन कल्याण ने की तेदेपा-जसपा गठबंधन की पुष्टि
मीडियाकर्मियों को संबोधित करते जन सेना प्रमुख के पवन कल्याण।
राजमुंदरी. फिल्म अभिनेता से राजनेता बने जन सेना प्रमुख के पवन कल्याण ने गुरुवार को तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के साथ अपनी पार्टी के गठबंधन की पुष्टि की और कहा कि दोनों पार्टियां अगला चुनाव मिलकर लड़ेंगी। पवन कल्याण ने तेदेपा के राष्ट्रीय महासचिव नारा लोकेश और हिंदूपुर तदेपा विधायक एन बालकृष्ण के साथ आज यहां केंद्रीय जेल में पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की। बाद में मीडिया को संबोधित करते हुए पवन कल्याण ने कहा कि उन्होंने तेदेपा के साथ गठबंधन करने का फैसला किया है और दोनों दल अगले चुनाव में एक साथ चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मेरा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वाईएसआरसीपी विरोधी वोट विभाजित न हों। यही कारण है कि तदेपा और जेएसपी अगले चुनाव में गठबंधन करेंगे और चुनाव लड़ेंगे। यह स्पष्ट करते हुए कि वह अब भाजपा के नेतृत्व वाले राजग में हैं। पवन कल्याण ने कहा कि मेरा दृढ़ विश्वास है कि भाजपा सबसे खराब राजनीतिक स्थिति और आंध्र प्रदेश में व्याप्त अराजकता को समझ सकती है और हमारे साथ आ सकती है। मैं भाजपा नेतृत्व को आंध्र प्रदेश की राजनीतिक स्थिति समझाऊंगा। उन्होंने उम्मीद जतायी की मुझे उम्मीद है कि भाजपा, तेदेपा-जेएसपी गठबंधन में शामिल हो सकती है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.