हैदराबाद तेलंगाना

मंदिर की मुराद की आड़ में बाबा ने किया यौन शोषण

(Telangana News ) ढोंगी बाबाओं (Fake saint ) के काले कारनामों में एक ऐसे ही बाबा का नाम ओर जुड़ गया है। लोगों को अध्यात्म का ज्ञान और (Saint exploited woman) समस्याओं का निवारण बताने वाले इस बाबा और के खिलाफ पुलिस ने एक महिला के यौन शोषण का मामला दर्ज किया है। इस बाबा की बड़ी संख्या में महिला भक्त हैं।

हैदराबाद तेलंगानाJul 13, 2020 / 04:43 pm

Yogendra Yogi

मंदिर की मुराद की आड़ में बाबा ने किया यौन शोषण

हैदराबाद(तेलंगाना): (Telangana News ) ढोंगी बाबाओं (Fake saint ) के काले कारनामों में एक ऐसे ही बाबा का नाम ओर जुड़ गया है। लोगों को अध्यात्म का ज्ञान और (Saint exploited woman) समस्याओं का निवारण बताने वाले इस बाबा और के खिलाफ पुलिस ने एक महिला के यौन शोषण का मामला दर्ज किया है। इस बाबा की बड़ी संख्या में महिला भक्त हैं। इनमें से ही एक ने बाबा की कलई खोली है।

महिलाएं हैं भक्त
यह मामला है सिद्दीपेट जिले के दुब्बाक मंडल के चिकोड़ गांव का। चिकोड़ के निकट कुछ दिनों से रघु नाम का एक व्यक्ति स्वामी का भेष बना कर समर्थ महाराज के नाम से आश्रम चलाता है। आश्रम में आने वाली महिलाएं स्वामी की भक्त बनती जा रही हैं। स्वामी के पास अलग-अलग क्षेत्रों से बड़े पैमाने पर महिलाएं भक्त के तौर पर आती रहती हैं। गांव की एक महिला संतोषी माता की भक्त है। उसने संकल्प लिया कि वह माता का मंदिर बनायेगी।

मंदिर का संकल्प
चिकोड़ की पीडिति महिला भी स्वामी की भक्त बन गई। उसने अपने संतोषी माता का मंदिर बनाने के संकल्प के बारे में स्वामी को बताया। स्वामी ने महिला के भोलेपन फायदा उठाया और उसने रात में महिला को फोन कर उटपटांग बातें कही। उसने कहा कि महिला का मंदिर बनाने का संकल्प पूरा होने जा रहा है। उसका भक्त उसके रूप में उसके पास आ रहा है। वह उस भक्त की इच्छा पूरी कर दे।

दिया झांसा
बाबा की बातों पर यकीन कर महिला ने उसकी मंशा पूरी की। काफी दिन बीत गये लेकिन महिला का मंदिर बनाने का संकल्प पूरा नहीं हो रहा था। इस पर उसने भांप लिया कि उसके साथ धोखा हुआ है। उसने दुब्बाक पुलिस थाने में बाबा के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में कथित बाबा का एक चेला भी शामिल है। पुलिस ने बाबा और चेले के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि बाबा ने ऐसा झांसा देकर कहीं ओर महिलाओं को तो अपने जाल में फंसा कर अपना उल्लू सीधा तो नहीं किया है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.