scriptहैदराबाद के मानवाधिकार कार्यकर्ता पी.वरवरा राव पुणे सेशंस कोर्ट में पेश,26 नवंबर तक पुलिस हिरासत में | court sent P. Vavra Rao to police custody till 26 november | Patrika News

हैदराबाद के मानवाधिकार कार्यकर्ता पी.वरवरा राव पुणे सेशंस कोर्ट में पेश,26 नवंबर तक पुलिस हिरासत में

locationहैदराबाद तेलंगानाPublished: Nov 18, 2018 09:15:22 pm

Submitted by:

Prateek

हैदराबाद में अपने घर से गिरफ्तार किए गए मानवाधिकार कार्यकर्ता पी.वरवरा राव को 26 नवंबर तक पुणे सेशंस कोर्ट ने पुलिस हिरासत में भेज दिया…

var var rao file photo

var var rao file photo

(हैदराबाद): हैदराबाद के चिंतक, कवी, लेखक तथा सामाजिक कार्यकर्ता वरवरा राव को 26 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। हैदराबाद उच्च न्यायालय द्वारा वरवरा राव की याचिका खारिज करने के बाद पुणे पुलिस ने वरवरा राव को हिरासत में लिया और रविवार को राव को पुणे की अदालत में पेश किया गया।


शनिवार की रात हैदराबाद में अपने घर से गिरफ्तार किए गए मानवाधिकार कार्यकर्ता पी.वरवरा राव को 26 नवंबर तक पुणे सेशंस कोर्ट ने पुलिस हिरासत में भेज दिया। गौरतलब है कि वरवरा राव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश रचने का आरोप है, इन आरोपों का उन्होंने और उनके परिवार ने इंकार कर दिया है।


शनिवार को वरवरा राव की नजरबंदी खत्म होने के बाद पुणे पुलिस ने उन्हें हैदराबाद स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उन्हें रविवार को पुणे कोर्ट में पेश किया गया। सिविल लिबर्टी कमिटी ने पत्रिका से कहा कि हत्यारे और नफरत फैलाने वाले लोग आज सत्ता भोग रहे हैं, जबकि देश की गरीब जनता के बुनियादी अधिकारों की बात करने वाले जेल में बंद किये जा रहे हैं, जो कि निंदनीय है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो