मौके पर ही 10 लोगों की मौत
यह हादसा प्रदेश के वरंगल शहर में हुआ। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह शहर की एक पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई। आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर बूरी तरह से झुलस गए जिससे दस मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों की संख्या बढने की आशंका हैं। इस हादसे में 8 लोग बूरी तरह से झूलस गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं।
चारो ओर मचा कोहराम
पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से आसमान में एक बड़ा गुब्बार उठा जिसे दूर से ही देखा जा सकता था। आग लगने की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर लोगों का जमावडा लग गया। चारो तरह चीख पुकार सुनाई देने लगी। स्थानीय लोग आग बुझाने का प्रयास करने लगे। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। सूचना पाकर पुलिस और दमकल गाडियां मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल के पास मौजूद लोगों को वहां से हटाया। आग पर काबू करने के प्रयास जारी हैं।
सीएम ने की मुआवजा देने की घोषणा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राज्य के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने शौक व्यक्त करते हुए इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को मुआवजे के तौर पर पांच- पांच लाख रूपए देने की घोषणा की है। सीएम ने घायलों के लिए बेहतर इलाज मुहैया करवाने के निर्देश दिए।