scriptनिजामाबाद में सबसे ज्यादा उम्मीदवार बने सरदर्द | maximum candidates contesting lok sabha election from Nizamabad | Patrika News

निजामाबाद में सबसे ज्यादा उम्मीदवार बने सरदर्द

locationहैदराबाद तेलंगानाPublished: Apr 08, 2019 05:34:03 pm

Submitted by:

Prateek

यहां से 185 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे है, यहां से बड़ी संख्या में किसानों ने विरोध स्वरूप मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी के सामने चुनाव लडने का फैसला किया है…
 

evm file photo

evm file photo

(हैदराबाद): तेलंगाना में लोकसभा चुनावों के लिए तीन दिन ही रह गए हैं। ऐसे में सभी निर्वाचन क्षेत्रों के चुनावी कार्यों का जायजा लिया जा रहा है। तेलंगाना में 11 अप्रैल को चुनाव होने वाला है। तेलंगाना की सभी लोकसभा सीटों में से सबसे चुनौतीपूर्ण सीट निजामाबाद है। चुनाव अधिकारियों के लिए निजामाबाद लोकसभा सीट से चुनाव कराना मुश्किल हो गया है, क्योंकि इस बार इस सीट से कुल 185 उम्मीदवार चुनाव लड़ने वाले हैं। इस दौरान निजामाबाद के जिलाधीश बी.बी.राम मोहन राव ने चुनाव से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों से बातचीत की और उनकी समस्याएं भी सुनी।

 

जिलाधीश ने चुनाव अधिकारियों को यह जानकारी दी कि चुनाव केंद्र में ईवीएम मशीन कैसे स्थापित की जाए। अधिकारियों से बातचीत के बाद जिलाधीश ने स्वयं सभी ईवीएम मशीनों का जायजा लिया। इसके बाद जिलाधीश की उपस्थिति में अधिकारियों ने सभी ईवीएम मशीनों की बारीकी से जांच भी की।

 

जिलाधीश राम मोहन राव ने सभी चुनावी कार्यों का अच्छी तरह से जायजा लिया। उसके बाद उन्होंने बताया कि चुनाव के लिए सभी प्रकार की तैयारियां कर ली गई है। साथ ही शान्तिपूर्ण चुनाव कराने के निर्देश भी दिए। गौरतलब है कि निजामाबाद लोकसभा सीट से तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी कविता चुनाव लड़ रही हैं। वे मौजूदा सांसद भी हैं, लेकिन इस बार किसान उनसे बहुत नाराज चल रहे हैं। पिछले कुछ समय में निजामाबाद के किसानों ने उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया था। किसानों का कहना है कि कविता ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया और उनकी फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य भी नहीं दिया। इसलिए निजामाबाद के किसान विरोध स्वरूप में कविता के खिलाफ बड़ी संख्या में निजामाबाद से चुनाव लड़ने वाले हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो