पुलिस ने शव बरामद करने के बाद जब आसपास रहने वालों से पूछताछ की तो उन्हें इस पूरे प्रसंग में प्रेम संबंधों का पता चला। पुलिस को लोगों ने बताया कि अनुष्का और वेंकटेश नामक एक युवक के बीच दोस्ती थी, जो बाद में प्यार में बदल गई। कहा जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से अनुष्का वेंकटेश को नज़रअंदाज़ कर रही थी। इसे लेकर वेंकटेश नाराज भी बहुत अधिक था और चिंतित था। इसी क्रम में उसने मंगलवार रात को अनुष्का को मिलने के लिए बुलाया था। माना जा रहा है कि इसी दौरान दोनों के बीच कुछ कहा सुनी हुई और और वेंकटेश ने मौक़ा मिलते ही अनुष्का के गले पर ब्लेड से हमला कर दिया।
हमले के बाद अनुष्का की अधिक रक्तस्राव के चलते मौत हो गई। जानकारी में सामने आया है कि वे दोनों एक साथ ट्यूशन पड़ते थे। इसी दौरान दोनों की दोस्ती परवान चढ़ी और शायद प्रेमसंबंधों में तबदील हो गई। बहरहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए उस्मानिया अस्पताल भेज कर आगे की तहक़ीक़ात शुरू कर दी है। वेंकटेश की भी तलाश की जा रही है। खबर लिखे जाने तक वेंकटेश को पकड़ा नहीं जा सका है।