scriptविश्व में बलात्कार का सबसे बड़ा मामला, महिला से 143 लोगों ने किया बलात्कार | The largest rape case in the world, 143 people raped a woman | Patrika News

विश्व में बलात्कार का सबसे बड़ा मामला, महिला से 143 लोगों ने किया बलात्कार

locationहैदराबाद तेलंगानाPublished: Aug 22, 2020 11:47:05 pm

Submitted by:

Yogendra Yogi

विश्व में अब तक का सबसे बड़ा बलात्कार का मामला (World largest rape case ) हैदराबाद में दर्ज हुआ है। इसमें एक-दो नहीं पूरे 143 आरोपी शामिल ( 143 Accused in rape case) हैं। इनमें से 3 को छोड़ कर सभी नामजद आरोपी हैं। इन प्रभावशाली लोगों में शामिल हैं (Rape accused politician, actor, media persons ) चुनिंदा राजनेता, अभिनेता और मीडियाकर्मी। एफआईआर भी साधारण नहीं बल्कि 42 पेजों में दर्ज की (42 pages rape FIR ) गई है।

विश्व में बलात्कार का सबसे बड़ा मामला, महिला से 143 लोगों ने किया बलात्कार

विश्व में बलात्कार का सबसे बड़ा मामला, महिला से 143 लोगों ने किया बलात्कार

हैदराबाद(तेलंगाना): (Telangana News ) हैदराबाद ( Hyderabad News) की फिजां में अजीब दहशत फैली हुई। दहशत आम लोगों में नहीं बल्कि ताकतवर माने जाने वाले सैकड़ों लोगों में फैली हुई कि पता नहीं कानून का फंदा कब उनकी गर्दन कस ले। इन प्रभावशाली लोगों में शामिल हैं (Rape accused politician, actor, media persons ) चुनिंदा राजनेता, अभिनेता और मीडियाकर्मी। इनमें से कुछ की रातों की नींद उड़ चुकी है। हर पल यही भय सता रहा है कि कहीं उनका नाम उजागर नहीं हो जाए, इससे बदनामी के कलंक का ठीकरा उनके माथे पर तो फूटेगा ही साथ हवालात की हवा खानी पड़ेगी सो अलग।

बलात्कार के 143 आरोपी
माना यह जा रहा है कि विश्व में अब तक का सबसे बड़ा बलात्कार का मामला (World largest rape case ) हैदराबाद में दर्ज हुआ है। इसमें एक-दो नहीं पूरे 143 आरोपी शामिल ( 143 Accused in rape case) हैं। इनमें से 3 को छोड़ कर सभी नामजद आरोपी हैं। अर्थात उनके नाम-पते और बलात्कार का घटनास्थल भी शामिल है। एफआईआर भी साधारण नहीं बल्कि 42 पेजों में दर्ज की (42 pages rape FIR ) गई है। महिला ने कई आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने और ऑनलाइन सेक्स रैकेट चलाने का भी आरोप लगाया है।

पति कराता था बलात्कार
नलगोंडा जिला निवासी पीडि़ता ने एफआईआर में दी गई जानकारी में बताया कि बचपन में ही साल 2009 में शादी हो गई। शादी के छह महीने के भीतर ही तलाक हो गया। क्योंकि पति के साथ घर के सभी पुरुष लोगों ने उसके साथ बलात्कार करना शुरू कर दिया। इन बलात्कार की घटनाओं से तंग आकर ही महिला ने 2010 पति से तलाक लिया और मायके चली गई। इसके बाद उसने तलाक ले लिया और कॉलेज में पढ़ाई करने गई, वहां भी उसका रेप हुआ। महिला ने एक स्वयंसेवी संगठन के सहयोग से यह शिकायत दर्ज कराई है। पहले वह आरोपियों के डर के कारण पुलिस में इतने समय तक शिकायत दर्ज नहीं करा पाई।

नेता, अभिनेता, मीडियाकर्मी और अन्य आरोपी
महिला ने आगे कहा कि मायके जाने के बाद सुमन नामक व्यक्ति ने उसके साथ धोखा दिया। इसके बाद वह हैदराबाद आ गई। हैदराबाद में भी उसके साथ विभिन्न क्षेत्रों में उसके साथ बलात्कार किया है। उसने दर्ज शिकायत में महिला ने यह भी कहा है कि बलात्कार करने वालों में नेता, अभिनेता और प्रमुख व्यक्ति भी हैं। इसके अलावा दर्ज शिकायत में अनेक सनसनीखेज घटनाओं का भी उल्लेख किया गया है। खास बात यह है कि आरोपियों में कुछ महिलाएं भी शामिल हैं।

विश्व में है पहला मामला
महिला ने थाने में 42 पेज के शिकायत में इन घटनाओँ का उल्लेख किया है। दर्ज शिकायत में महिला ने कहा कि इन 11 सालों में अब तक उसके साथ 5 हजार बार बलात्कार किया गया है। उसने बलात्कार करने वाले 138 पुरुषों के नाम भी लिखे हैं। जबकि 5 लोगों के नामों का पता नहीं होने की बात कही है। कहा जा रहा है कि विश्व में इतने लोगों द्वारा बलात्कार किये जाने का यह पहला मामला है।

अपराध साबित होने पर 10 वर्ष तक की कड़ी सजा
महिला से बलात्कार पर भारत दंड संहिता में 376 व 375 के तहत सजा का प्रावधान है। किसी भी महिला के साथ बलात्कार करने के आरोपी पर धारा 376 के तहत मुकदमा चलाया जाता है। जिसमें अपराध सिद्ध होने की दशा में दोषी को कम से कम पांच साल व अधिकतम 10 साल तक कड़ी सजा दिए जाने का प्रावधान है। इस अपराध को अलग-अलग हालात और श्रेणी के हिसाब से धारा 375, 376, 376 क, 376 ख, 376 ग, 376 घ के रूप में विभाजित किया गया है। पुलिस ने डॉक्टरी जांच के बाद महिला को भरोसा केंद्र को भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो