scriptयूपी के विनोद कुमार यादव ने हैदराबाद में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन का पदग्रहण किया | Vinod Kumar Yadav took office of Chairman of Railway Board | Patrika News

यूपी के विनोद कुमार यादव ने हैदराबाद में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन का पदग्रहण किया

locationहैदराबाद तेलंगानाPublished: Jan 02, 2019 05:36:15 pm

Submitted by:

Prateek

विनोद कुमार यादव दक्षिण मध्य रेलवे के महाप्रबंधक रह चुके हैं…

vinod kumar file photo

vinod kumar file photo

(हैदराबाद): वीके यादव ने हैदराबाद में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन का पदभार ग्रहण कर लिया है। यादव को अश्विनी लोहानी के स्थान पर मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने चयन किया था। मंगलवार को लोहानी की सेवानिवृत्ति हुई। पदभार ग्रहण करने के बाद वीके यादव ने कहा कि सुरक्षित यात्रा और ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। यात्रियों की सुविधाओं में इजाफे पर ज्यादा ध्यान दिया जायेगा। ट्रैन की एवरेज स्पीड को बढ़ाना है।


विनोद कुमार यादव 1987 बैच के इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स के अलावा इलाहाबाद विश्वविद्यालय के बे.ई की उपाधि प्राप्त है। इससे पहले उन्होंने रेलवे में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी है। उत्तरप्रदेश के वासी यादव ने दक्षिण मध्य रेलवे के चहुमुखी विकास में विशेष योगदान दिया है। यात्री सुरक्षा और स्वच्छता पर उनका विशेष ध्यान रहा है। दमरे को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में यादव की विशेष भूमिका रही है। यादव उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और यूपी में उन्होंने रेलवे के विभिन्न पदों पर काम किया है। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के बाद यादव रेल सर्विसेज में चयनित हुए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो