scriptAfter the ruckus, notice to Shiva after Lord Shankar | बवाल के बाद भगवान शंकर के बाद शिव को नोटिस | Patrika News

बवाल के बाद भगवान शंकर के बाद शिव को नोटिस

Published: Mar 29, 2022 08:39:37 pm

Submitted by:

CHUDAMADI SAHU

जिला प्रशासन ने टंकण त्रृटि सुधार कर अतिक्रमणकारी शिव कुमार मालाकार को दिया नोटिस
नोटिस में कहा सुनवाई के अवसर देकर प्रकरण का होगा निराकरण

raigarh
बवाल के बाद भगवान शंकर के बाद शिव को नोटिस
रायगढ़. सृष्टि के सृजन कर्ता भगवान भोलेनाथ को जमीन के एक छोटे से टुकड़े पर अवैध कब्जा के लिए जिला प्रशासन ने नोटिस जारी किया था। इस मामले में काफी बवाल हुआ। बवाल के बाद अब जिला प्रशासन ने अपनी गलती में सुधार किया है। वहीं भगवान भोलेनाथ के बाद शिव को नोटिस जारी किया है। दरअसल अतिक्रमणकारी शिव कुमार मालाकार है, जिसके नाम से नोटिस जारी किया गया है।
उल्लेखनीय है कि शहर के कौहाकुंडा क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा के लिए नायब तहसीलदार विक्रांत राठौर के द्वारा १० लोगों को नोटिस जारी किया था। इसमें एक नाम शिव मंदिर का था। ऐसे में स्थानीय लोगों ने इसमें बवाल कर दिया और शिव के साथ सुनवाई की तिथि को तहसील कार्यालय पहुंचे। इससे यह बात चर्चा का विषय बना रहा। हालांकि नायब तहसीलदार के द्वारा शिव मंदिर को नोटिस जारी होने के पीछे कारण टंकण त्रृटि मान रहे थे, लेकिन इसमें समय रहते सुधार नहीं किया। इसकी वजह से बवाल की स्थिति निर्मित हुई। अब इसमें सुधार करते हुए कब्जाधारी शिव कुमार मालाकार को नोटिस जारी किया है।
तहसीलदार को भी मिला नोटिस
भगवान भोलेनाथ को नोटिस जारी किए जाने व इसके बाद बवाल होने पर एसडीएम ने मामले में नायब तहसीलदार विक्रांत राठौर को नोटिस जारी किया। वहीं इसका जवाब देने के लिए २४ घंटे का समय दिया गया था। नायब तहसीलदार ने इस मामले में टंकण त्रृटि होने का जवाब दिया।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.