फेमस म्यूजिशियन Bibhuranjan Choudhury के कैंसर के चलते हुए निधन, असम के सीएम ने जताया शोक
असम के फेमस म्यूजिशियन बिभुरंजन चौधरी (Bibhuranjan Choudhury Died) का कैंसर के चलते निधन हो गया। उनके निधन पर असम के सीएम ने शोक व्यक्त किया है।

नई दिल्ली | प्रसिद्ध संगीतकार बिभुरंजन चौधरी (Famous Musician Bibhuranjan Choudhury) का कैंसर के चलते 71 साल की उम्र में निधन हो गया। इस बात की जानकारी उनके परिवार द्वारा दो गई। बिभुरंजन लंबे समय से कैंसर (Cancer) से पीड़ित थे, उनका इलाज चल रहा था। संगीतकार के निधन के बाद उनके बेटे बिनायक चौधरी ने बताया कि उनके पिता जो एक गायक, गीतकार और एक्टर थे उनका गुवाहाटी के एक प्राइवेट अस्पताल में निधन हो गया। बिभुरंजन चौधरी से निधन (Bibhuranjan Choudhury Death) से उनका परिवार सदमे में है। उनकी पत्नी और बेटी बेहद दुखी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिभुरंजन चौधरी की तबीयत पित्ताशय की पथरी होने के बाद बिगड़ने लगी थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
बिभुरंजन चौधरी के निधन की खबर सामने आते ही असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल (Sarbananda Sonowal) ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि असमिया संस्कृति को समृद्ध बनाने में बिभुरंजन चौधरी ने बहुत योगदान दिया। साथ ही उन्होंने युवाओं को भी प्रशिक्षित किया। असम (Asaam) राज्य उन्हें हमेशा याद रखेगा। उनका निधन हमारे सांस्कृतिक और सामाजिक जीवन के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
बिभुरंजन चौधरी के करियर की बात करें तो उन्होंने गुवाहाटी दूरदर्शन के पहले सीरियल 'जिबोनर बॉतोत' में संगीत दिया था। इसके अलावा वो असम राज्य फिल्म (वित्त और विकास) निगम के अधीक्षक पद में सेवानिवृत्त भी रहे थे।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Indian Regional News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi