scriptBhet Mulakat | भेंट-मुलाकात : स्वामी आत्मानंद स्कूल की छात्रा अनुष्का राठौर ने मुख्यमंत्री को अंग्रेजी में स्कूल में चल रही पढ़ाई एवं सुविधाओं के बारे में बताया। | Patrika News

भेंट-मुलाकात : स्वामी आत्मानंद स्कूल की छात्रा अनुष्का राठौर ने मुख्यमंत्री को अंग्रेजी में स्कूल में चल रही पढ़ाई एवं सुविधाओं के बारे में बताया।

locationरायपुरPublished: Jan 18, 2023 01:44:34 am

Submitted by:

AJAY SINGH

भेंट-मुलाकात : स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा अनुष्का राठौर ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से अंग्रेजी में बात की और स्कूल में चल रही पढ़ाई एवं सुविधाओं के बारे में बताया।

भेंट-मुलाकात : स्वामी आत्मानंद स्कूल की छात्रा अनुष्का राठौर ने मुख्यमंत्री को अंग्रेजी में स्कूल में चल रही पढ़ाई एवं सुविधाओं के बारे में बताया।
रायपुर. भेंट मुलाकात की सिलसिला को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को कटघोरा विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। ग्रामीणों के साथ चर्चा कर कई विकास कार्यों की सौगात दी। कटघोरा में नया फार्मेसी कॉलेज, भिलाई बाजार में उप तहसील कार्यालय, दीपका और बांकीमोंगरा में अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा की। इसके अलावा अन्य विकास कार्यों की सौगात दी। भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम रंजना में एक जनसभा को संबोधित किया। कहा कि प्रदेश सरकार लोगों की आय को बढ़ाने का काम कर रही है। इसके लिए सरकार गोधन न्याय, भूमि श्रमिक न्याया योजना, लघु वनोपज का संग्रहण हो सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है। कोरबा जिले में धान के उत्पादन में चारगुना की बढ़ोतरी हुई है। इससे केन्द्रों में धान की खरीदी बढ़ी है। खेती किसानी लाभ का जरिया बन गया है। प्रदेश सरकार लोगों की जेब में पैसा डालने का काम कर रही है। इसके साथ साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में योजनाएं चला रही है। गरीब परिवारों को पांच लाख रुपए तक का इलाज दिया जा रहा है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.