जगदलपुर

बदला मौसम : गर्मी में आई कमी, 4 डिग्री तक लुढक़ा अधिकतम तापमान

देर रात 9 बजे के बाद तेज हवाओं के साथ शुरू हुई जो करीब 1 घंटे तक जारी रही।

जगदलपुरApr 07, 2019 / 04:22 pm

Deepak Sahu

बदला मौसम : गर्मी में आई कमी, 4 डिग्री तक लुढक़ा अधिकतम तापमान

जगदलपुर. हरियाणा की ओर से मध्य छत्तीसगढ़ की ओर बने सिस्टम की वजह से पिछले दो दिन से जगदलपुर में बारिश हो रही है। देर रात 9 बजे के बाद तेज हवाओं के साथ शुरू हुई जो करीब 1 घंटे तक जारी रही। तेज हवाओं के साथ ही शनिवार दोपहर 2 बजे बाद भी करीब डेढ़ घंटे तक बारिश हुई।
जगदलपुर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार हरियाणा से छत्तीसगढ़ के बीच और झारखंड से ओडिशा के बीच बने सिस्टम का असर बस्तर पर पड़ रहा है। प्रदेश के मध्य क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बारिश होना दर्ज किया गया है। आने वाले दो दिनों तक इस तरह की स्थिति बनी रह सकती है। बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है। शनिवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री दर्ज किया गया वहीं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा। दो दिन पहले तक तापमान डिग्री के पार चला गया था। ऐसे में बारिश होने से अधिकतम तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट आई है।

सिस्टम निष्क्रिय होते ही तेजी से बढ़ेगी गर्मी
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार फिलहाल सिस्टम सक्रिय होने और तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश की वजह से बस्तर का तापमान नीचे गया है। दो दिन में सिस्टम निष्क्रिय होने का अनुमान है। इसके बाद तेजी से गर्मी बढऩे की भविष्यवाणी की जा रही है। तापमान ४० पार तो जाएगा ही साथ ही गर्म हवाएं भी चलेंगी। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो इस बार गर्मी रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

CG Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.
 
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.