scriptजंगल में महुआ उठा रही महिला पर जंगली सूकर ने किया हमला | Wild Sukar attacked the woman carrying a Mahua in the jungle | Patrika News

जंगल में महुआ उठा रही महिला पर जंगली सूकर ने किया हमला

locationबालोदPublished: Mar 18, 2019 12:12:29 am

महुआ बिनने गई महिला पर जंगली सूकर ने हमला कर दिया जिससे महिला को चोटे आई है जिसे गुरुर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज चल रहा है।

balod patrika

जंगल में महुआ उठा रही महिला पर जंगली सूकर ने किया हमला

बालोद/गुरुर @ patrika . महुआ बिनने गई महिला पर जंगली सूकर ने हमला कर दिया जिससे महिला को चोटे आई है जिसे गुरुर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज चल रहा है। @ patrika . मिली जानकारी के अनुसार ग्राम धानापुरी निवासी बिहानबाई सिन्हा शुक्रवार को सुबह 10 बजे गांव से एक किलोमीटर दूर खेत में महुआ बिनने गई थी। इसी दौरान दो जंगली सुअरों ने उस पर हमला कर दिया है। इस हमले से बिहान के पसलियों में अंदरुनी चोटें आई है। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उपचार जारी है।
पहले भी हो चुकी है घटना
क्षेत्र में जंगली सूकर पहले भी हमला कर चुके है। इसके पूर्व ग्राम दर्रा में एक महिला एवं ग्राम खुंदनी में एक किसान पर हमला किया था जिससे गंभीर रुप से घायल हो गई थी जिसे धमतरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अकेले खेत जाने में डर
जंगली सुअरों के हमले से क्षेत्र के किसान चिंतित है। वे अकेले खेत जाने से डरने लगे है। किसानों ने आशंका व्यक्त किया है कि क्षेत्र में गन्ने की फसल लगने के बाद से जंगली सुअरों का प्रकोप बढ़ा है।
फसलों को भी पहुंचा रहे नुकसान
जंगली सुअरों किसानों पर हमला के साथ फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहा है। खेतों में लगे गन्ने के फसल, धान एवं सब्जियों के फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों ने बताया जंगली सुअरों से बचने के लिए कांटा तार का प्रयोग कर रहे हैं लेकिन उस पर कोई असर नहीं हो रहा है। वे कांटा तार को भी तोड़कर खेतों में प्रवेश करते है और फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो