script

सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 5 लड़कियां और होटल मैनेजर सहित 12 लोग गिरफ्तार

locationइंदौरPublished: Jan 13, 2021 06:01:50 pm

Submitted by:

Shailendra Sharma

होटल से संचालित हो रहा था सेक्स रैकेट, लड़कियों की शादी कराकर लड़के पक्ष से मोटी रकम वसूलकर लड़कियों को वापस बुलाने का भी खुलासा..

sex_racket.png

इंदौर. इंदौर पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के 12 सदस्यों को गिरफ्तार किया है जिनमें 5 लड़कियां भी शामिल हैं। सेक्स रैकेट को एक होटल से संचालित किया जाता था और होटल मैनेजर भी इसमें शामिल था जिसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह की लड़कियों की शादी भी करवाते थे और पैसे लेने के बाद लड़की को किसी भी बहाने से वापस अपने पास बुला लेते थे।

 

होटल से चल रहा था सेक्स रैकेट
इंदौर की राजेन्द्र नगर पुलिस ने दो होटल्स पर छापेमारी कर इस सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने होटल मैनेजर सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें 5 लड़कियां शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक गिरोह के सदस्य व्हाट्सएप के जरिए सेक्स रैकेट का संचालन करते थे और होटल को अपना अड्डा बना रखा था। गिरोह के सरगना कुलदीप और कमल नाम के दो लोग हैं जिनसे पूछताछ की जा रही है।

 

पैसे लेकर लड़कियों की शादी भी करवाता था गिरोह
पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान इस बात का खुलासा भी हुआ है कि सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह के सरगना पैसे लेकर गिरोह की लड़कियों की शादी भी करवाते थे। गिरोह के सरगना कुलदीप और कमल ऐसे लड़कों की तलाश करते थे जिनकी उम्र ज्यादा होने के कारण उन्हें लड़कियां नहीं मिल रहीं होती थीं फिर उन्हें अपने झांसे में लेकर मोटी रकम लेकर गिरोह की ही लड़कियों से उनकी शादी करा दी जाती थी और फिर शादी के कुछ दिन बाद ही किसी भी बहान से गिरोह की लड़कियों को वापस अपने पास बुला लेते थे।

 

देखें वीडियो- अवैध खनन का अजीब खेल

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7yng0a

ट्रेंडिंग वीडियो