script24 मार्च तक परेशानी में घिरे रहेंगे इस राशि के लोग, इनका कारोबार में चमकेगा भाग्य | 18 to 24 march rashifal of different rashi people | Patrika News

24 मार्च तक परेशानी में घिरे रहेंगे इस राशि के लोग, इनका कारोबार में चमकेगा भाग्य

locationइंदौरPublished: Mar 18, 2019 06:42:20 pm

24 मार्च तक परेशानी में घिरे रहेंगे इस राशि के लोग, इनको कारोबार में मिलेगी सफलता

rashifal

24 मार्च तक परेशानी में घिरे रहेंगे इस राशि के लोग, इनका कारोबार में चमकेगा भाग्य

इंदौर. वृश्चिक राशि वालों को ऋण चुकाने का संकट पूरे सप्ताह परेशान रखेगा। इसके साथ ही वृष राशि वालों का मन व्यवसाय में नए सौदे मिलने से प्रसन्न रहेगा। मेष राशि वालों को कार्यशैली सुधारने की जरूरत है। इसके साथ ही मीन राशि वाले परिवार में मुद्दों पर आधारित बातों को ही अपने जीवन की प्राथमिकता बनाएं।
मेष : अपने साथ किसी भी प्रकार के धोखे की आशंका को देखते हुए सचेत रहकर काम करने की जरूरत होगी। कार्यशैली में सुधार लाना जरूरी होगा। कार्यालय के संचालन में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।
वृष : अपनी स्थिति का आकलन करने के पश्चात ही बड़े बोल बोलने की जरूरत करें। व्यवसाय में नए सौदे मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। मजदूर तबके को काम में अरुचि क े बावजूद भी पूर्ण दैनिक दिहाड़ी से मिलती रहेगी।
मिथुन : आम बोलचाल की भाषा में मर्यादाओं का पालन करते हुए चलना होगा, अन्यथा किसी से झगड़ा हो सकता है। पैतृक संपत्ति के निपटारे में अपनी पूर्ण सोच के कारण तेजी का रुख बने रहने की संभावनाएं हैं।
कर्क : सद्पुरुषों के सदाचरण का स्वयं के जीवन में गहराई तक असर होगा। दैनिक कार्यों में व्यस्तता मानसिक द्वंद्व का कारण बनेगी। रिश्तेदारी में आए किसी शुभ प्रसंग में भाग लेने का मौका मिल सकता है।
सिंह : निजी संबंधों में आपसी सामंजस्य से दीन-दुनिया की तमाम मुसीबतों से निपटने में सक्षम होंगे। जीवन में आई नीरसता को दूर करने क े लिए किसी मनोरंजक स्थल पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।
rashi-2
कन्या : साझेदारी के व्यवसाय में संबंधों को कायम रखने में बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। अगर स्वजनों का खोया विश्वास पुन: पाना चाहते हैं तो अपनी बात पर कायम रहते हुए कार्य करने होंगे।
तुला : इस सप्ताह खराब संगति के कारण परेशानी में पड़ सकते हैं व दूसरे भी परेशानी में आ सकते हैं। महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मुलाकात के भरपूर अवसर इस सप्ताह से मिलेंगे। सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी।
वृश्चिक : आज के दौर में जीवन यापन सुचारू बनाने के लिए खतरा उठाते हुए काम करने होंगे। ऋण चुकाने का संकट पूरे सप्ताह परेशान रखेगा। पहले से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से निराश न हों व आयुर्वेेद को अपनाएं।
धनु : किसी नवनिर्माण के लिए किए प्रयास इस सप्ताह से सफल होने लगेंगे। परिस्थिति अपने पराए के मध्य भेद करना सिखा देगी। अनुभवहीनता के चलते घरेलु कामकाज में मशीनों का उपयोग करने की जरूरत से बचें।
मकर : अपने ऊपर चोरी के आरोप-प्रत्यारोप की आशंकाओं को देखते हुए विरोधियों से बेहद संभलकर चलने की आवश्यकता रहेगी। भाइयों व अधीनस्थों के व्यवहार में अपने प्रति आश्चर्यजनक परिवर्तन देखने को मिलेगा।

कुंभ : दांपत्य में बढ़ती नीरसता रोकने के लिए रचनात्मक कार्यों को करने की ओर ध्यान देना होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में उलझने के कारण अपने मूल्यवान समय का सदुपयोग नहीं कर पाएंगे।
मीन : परिवार में मुद्दों पर आधारित बातों को ही अपने जीवन की प्राथमिकता बनाएं। नए व्यक्तियों से मेलमिलाप के कारण नए सौदे अपने हाथ में आ सकते हैं। वाणी पर संयम न रख पाने से हास्य का कारण बन सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो