scriptइस राशि को आज हो सकता है कोई बड़ा लाभ, प्रेम-प्रसंग से दूर रहें ये लोग | 19 june horoscope of different rashi people | Patrika News

इस राशि को आज हो सकता है कोई बड़ा लाभ, प्रेम-प्रसंग से दूर रहें ये लोग

locationइंदौरPublished: Jun 19, 2019 09:31:24 am

इस राशि को आज हो सकता है कोई बड़ा लाभ, प्रेम-प्रसंग से दूर रहें ये लोग

rashifal

इस राशि को आज हो सकता है कोई बड़ा लाभ, प्रेम-प्रसंग से दूर रहें ये लोग

इंदौर. आज तुला राशि राशि के जातकों को व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ हो सकता है। मिथुन राशि वाले अनजाने में कोई बड़ी गलती कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। ज्योतिषी पं. श्यामनारायण व्यास के मुताबिक धनु राशि वाले क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें।
indore
मेष : आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। व्यापार के विस्तार के लिए प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। अच्छे मित्र से भेंट होगी। कर्ज संबंधित मामले आसानी से निपटेंगे। परिजनों का साथ मिलेगा।

वृषभ : कार्य स्थिति में सुधार की संभावना है। खान-पान का ध्यान रखें। अधिकारी सहयोग करेंगे। पारिवारिक चिंता रह सकती है। आपके कार्य से अधिकारी प्रभावित होंगे।
मिथुन : पराक्रम व सुख-समृद्धि बढऩे से अनेक रुके काम पूरे होंगे। कार्य विस्तार होगा। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंध घनिष्ठ होंगे। भाइयों से विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है, सतर्क रहे।
कर्क : सहयोग व अच्छे संबंधों के कारण लाभ होगा तथा उन्नति करेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा एवं उन्नत रहेगा। बुद्धिमानी से समस्याओं का समाधान होगा। प्रेम-प्रसंग से दूर ही रहे तो अच्छा होगा।

सिंह : जल्दबाजी न करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आजीविका के लिए किए गए प्रयास सफल नहीं हो पाएंगे। आर्थिक कष्ट रहेगा। संतान की उन्नति में बाधा आ सकती है।
कन्या : बुरी आदतों को हावी न होने दें। शत्रुओं द्वारा बाधाएं उत्पन्न की जा सकती हैं। पारिवारिक क्लेश होगा। व्यापार, नौकरी की चिंता रहेगी। भाग-दौड़ अधिक होने से थकान रहेगी।

indore
तुला : आपके कार्यों की समाज में तारीफ होने से आपका रुतबा बढ़ेगा। व्यापार में इच्छानुकूल सफलता के योग हैं। कोई बड़े लाभ की उम्मीद है। पुराने निवेश से लाभ हो सकता है।
वृश्चिक : सभी काम सिद्ध होंगे। व्यक्तिगत अथवा व्यापारिक कार्य से सुखद यात्रा हो सकेगी। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

धनु : क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। भाइयों से विवाद हो सकता है। रोजगार के क्षेत्र में उन्नति के योग हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी।
मकर : आत्मविश्वास से कार्य करने पर वांछित प्रगति के योग हैं। व्यापार में नई योजनाओं के प्रति संभावनाएं बन सकेंगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। भवन-भूमि के मामले यथावत रहेंगे।

कुम्भ : आपके गुणों एवं योग्यताओं के कारण बिगड़े कामों में भी गति आ सकती है। नौकरी में प्रलोभन में नहीं रहें। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। यात्रा सुखमय रहेगी। विवाह बाधा दूर होगी। आर्थिक लाभ हो सकता है।
मीन : वाणी पर संयम रखें। व्यापार अच्छा चलेगा। दुस्साहस हानिकारक हो सकता है। विलासिता की वस्तु क्रय करने का योग बनेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो