scriptभाभी से झगड़कर दो साल की भतीजी का सिर फोड़ा | 2 years girl beaten by her uncle | Patrika News

भाभी से झगड़कर दो साल की भतीजी का सिर फोड़ा

locationइंदौरPublished: Jun 11, 2019 11:10:52 am

Submitted by:

Manish Yadav

एरोड्रम पुलिस ने दर्ज किया केस

Thief

Thief

इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र के विजयश्री नगर में दो साल की बच्ची का उसके ही चाचा ने सिर फोड़ दिया। बताया जाता है कि आरोपित का अपनी भाभी से विवाद हो गया था। इस पर उसने उनके साथ तो मारपीट की है। पास ही में बैठी भजीती को भी नहीं छोड़ा।
पुलिस के अनुसार ममता पति उत्तम दावड़ निवासी विजयश्री नगर की शिकायत पर उसके देवर ओमप्रकाश के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि ओमप्रकाश शराब पीकर घर आया था। आते ही गाली-गलौज करना शुरू कर दिया था। उन्होंने उसे समझाना चाहा तो बदमाश ने उसे पीट दिया। मारपीट करते हुए लकड़ी उठाकर मारी, जो पास में बैठी बेटी तनीषा के सिर पर लगी। उसके सिर से खून निकले लगा था। इस पर सास कलाबाई ने बीच-बचाव किया। आरोपित धमकी देते हुए वहां से भाग गया। उसके जाने के बाद बच्ची को अस्पताल लेकर आई। पुलिस आरोपित के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
पत्नी ने पीटा
डॉक्टर्स कॉलोनी सिमरोल रोड में रहने वाले एक युवक को उसकी पत्नी ने ही पीट दिया। पुलिस के अनुसार भुवन अग्रवाल की शिकायत पर निर्मला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि कल पत्नी से विवाद हो गया था। दोनों के बीच कहासुनी से शुरू हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। उन्होंने उसे समझाने की कोशिश की और गाली-गलौज करने से मना किया। इसी बात को लेकर उसने प्लेट उठाकर मार दी। कांच की प्लेट लगने से उन्हें गंभीर चोट आई है। वहीं हातोद थाना क्षेत्र में रहने वाली संगीताबाई के साथ उसके पति विजय ने मारपीट की है। घर में किराना सामान लाने के लिए आरोपित को बोला था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और आरोपित ने उसे पीट दिया
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो