इंदौर

राशिफल : आज चार राशि वालों के लिए व्यापार में मुनाफे का है दिन

राशिफल : आज चार राशि वालों के लिए व्यापार में मुनाफे का है दिन

इंदौरFeb 21, 2019 / 10:38 am

हुसैन अली

राशिफल : आज चार राशि वालों के लिए व्यापार में मुनाफे का है दिन

इंदौर. आज मेष, मिथुन, वृश्चिक, धनु राशि ावालों के लिए मुनाफे के योग बन रहे हैं। साथ ही मकर राशि वाले व्यसनों को खुद पर हावी न होने दें। ज्योतिषी पं. श्यामनारायण व्यास के मुताबिक मीन राशि वाले अपने जीवनसाथ की भावनाओं का अपमान न करें।
मेष : आज व्यावसायिक नए अनुबंध होंगे। धर्म में आस्था बढ़ेगी। व्यर्थ के आडंबरों से दूर रहें। कुछ नवीन योजनाएं बनेगी। कामकाज में सुधार होगा। रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा।

वृषभ : अनजाने में हुई गलती से नुकसान संभव है। नौकरी में स्थानांतरण व पदोन्नति के योग बन रहे हैं। सोच-समझकर कार्य करके स्थिति सुदृढ़ बनाएं। कुछ नवीन योजनाएं बनेगी।
मिथुन : परिवारिक विवादों के कारण तनाव बढ़ेगा। पारिवारिक व सामाजिक कार्यों में सुयश की प्राप्ति होगी। व्यापार में जीवन साथी से सहयोग व समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति होगी। खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है।
कर्क : कारोबार में आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे। कार्य सिद्धि होने से साहस, पराक्रम बढ़ेगा। व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे होंगे। धर्म ग्रंथ के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी।

सिंह : परिवार में उत्साह और उमंग का वातावरण रहेगा। परिवार में कोई शुभ कार्य की योजना बनेगी। आय से अधिक व्यय नहीं करें। माता-पिता का पालन करें, सफल होंगे।
कन्या : दिन की महत्वता को समझते हुए कार्य करें। कार्य के प्रति लापरवाही हानिकारक होगी। कार्यस्थल पर हर किसी पर विश्वास न करें। धैर्य, संयम रखकर काम करें। निजी जीवन में निर्णय लेने में विलंब न करें।
तुला : अपने मनमर्जी तरीके से फैसले न लें। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय बीतेगा। व्यवसाय में काम का बोझ बढ़ेगा। शत्रु आपके कार्यों में विघ्न डाल सकते हैं।

वृश्चिक : कार्य की व्यस्तता के कारण थकान महसूस करेंगे। अपनों से मन-मुटाव होने की स्थिति बनेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। स्वयं का प्रभाव, अनुभवों का लाभ मिलेगा। वाणी पर संयम आवश्यक है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
धनु : आपकी मेहनत और ईमानदारी के बलबूते पर नौकरी में इच्छित पदोन्नति की संभावना है। आर्थिक निवेश एवं बचत में वृद्धि होगी। व्यापार के विवादों का निपटारा होने की संभावना है। उपहार मिलने की संभावना है।
मकर : समय पर संभल जाए और परिवार की समस्या को अनदेखा न करें। व्यापार में प्रतिकूलता रह सकती है। व्यसनों को अपने ऊपर हावी न होने दें। आपकी आदतों के कारण परिवारजनों को अपमानित होना पड़ सकता है।
कुम्भ : दिन शुभ है। आपकी कामना पूरी होगी। माता के स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। कामकाज में सुधार होगा। सद्भावनाएं जागृत होंगी। वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध मधुर होंगे। मौज-मस्ती में समय बीतेगा।

मीन : अपनी मर्यादा में रहें। जीवनसाथी की भावनाओं का अपमान न करें। कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे। व्यापार, नौकरी में वृद्धि के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप बदलाव करें।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.