scriptसेमी हाईस्पीड हुई देश की 22 दुरंतो ट्रेन, अब ट्रैक पर हवा से करेगी बातें | 22 duronto train now run with semi high speed of 120 km per hour | Patrika News

सेमी हाईस्पीड हुई देश की 22 दुरंतो ट्रेन, अब ट्रैक पर हवा से करेगी बातें

locationइंदौरPublished: Jun 25, 2019 06:03:42 pm

रेलवे के इस निर्णय से यात्रा में लगने वाले समय में कमी आएगी, लाखों यात्रियों को होगा फायदा

train

सेमी हाईस्पीड हुई देश की 22 दुरंतो ट्रेन, अब ट्रैक पर हवा से करेगी बातें

इंदौर. भारतीय रेलवे व रेलवे बोर्ड ने पैसेंजर्स के लिए बड़ा निर्णय लिया है। इस फैसले से लाखों यात्रियों को यात्रा में बड़ा लाभ होगा। साथ ही यात्रा तेज व सुलभ हो जाएगी। इस निर्णय के अनुसार 22 दुरंतो ट्रेनों को सेमी हाईस्पीड का दर्जा दिया गया है। रेलवे के इस निर्णय से यात्रा में लगने वाले समय में कमी आएगी।
indore
रतलाम रेल मंडल से निकलने वाली चार ट्रेन सहित देश की 22 दुरंतो ट्रेन को सेमी हाईस्पीड का दर्जा दिया है। अब ये ट्रेन 100 की बजाय 120 की गति से ट्रैक पर दौड़ेगी। इंदौर-मुंबई सेंट्रल दुरंतो ट्रेन उज्जैन, रतलाम सहित अन्य स्टेशनों पर ठहराव करती है। इसमें यात्रियों के लिए चिकित्सक भी रहता है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ट्रेन की स्पीड बढ़ाने के लिए पटरियों को दुरुस्त किया जा रहा है। परीक्षण के बाद दुरंतो बढ़ी स्पीड से दौडऩे लगेंगी। रेलवे के इस निर्णय से यात्रियों में खुशी है। बता दे कि तेज गति की ट्रेन दुरंतो रेलवे के कुछ समय पूर्व शुरू की थी। इसमें चलने वाले स्टेशन से लेकर अंतिम स्टेशन पर इसका ठहराव दिया गया था। बाद में यात्रियों की मांग पर इसके अन्य स्टेशन पर भी ठहराव किए गए। सेमी हाईस्पीड को लेकर रेलवे बोर्ड के जाइंट डायरेक्टर एनपी सिंह ने इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं।
indore
इन ट्रेनों को मिला सेमी हाई स्पीड का दर्जा

– बंग्लुरू- नई दिल्ली दुरंतो,

– पुणे हावडा पुणे दुरंतो

– लोकमान्य तिलक एर्नाकुलम लोकमान्य तिलक दुरंतो

– इंदौर मुंबई सेंट्रल इंदौर दुरंतो
– मुंबई सेंट्रल जयपुर मुंबई सेंट्रल दुरंतो

– हावड़ा बंग्लुरू हावड़ा दुरंतो

– सियालदेह दिल्ली सियालदेह दुरंतो

– पुणे निजामुद्ीन पुणे दुरंतो

– अहमदाबाद मुंबई अहमदाबाद दुरंतो

– चैन्नई निजामुद्ीन चैन्नई दुरंतो
– हावड़ा नई दिल्ली हावड़ा दुरंतो

– अलाहबाद नई दिल्ली अलाहाबाद दुरंतो

– वाराणसी नई दिल्ली वाराणसी दुरंतो

– एर्नाकुलम निजामुद्ीन एर्नाकुलम दुरंतो

-सिकंदराबाद निजामुद्दीन सिंकदराबाद दुरंतो

– छत्रपति शिवाजी टर्मिनल नागपुर छत्रपति शिवाजी टर्मिनल दुरंतो
– लोकमान्य तिलक अजाहाबाद लोकमान्य तिलक दुरंतो

– पुणे अहमदाबाद पुणे दुरंतो

– सियालदेह पुणे सियालदेह दुरंतो

– विशाखापटनम सिंकदराबाद दुरंतो

– मुंबई नई दिल्ली दुरंतो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो