script

दीपोत्सव पर जागा इन राशियों का नसीब, खुशियों से घर भर देंगी मां लक्ष्मी

locationइंदौरPublished: Oct 26, 2019 11:25:05 am

दीपोत्सव के दौरान कई राशियों की किस्मत चमकने वाली है। मां लक्ष्मी की कृपा इन पर बरसेगी।

दीपोत्सव पर जागा इन राशियों का नसीब, खुशियों से घर भर देंगी मां लक्ष्मी आएंगी

दीपोत्सव पर जागा इन राशियों का नसीब, खुशियों से घर भर देंगी मां लक्ष्मी आएंगी

इंदौर. दीपोत्सव के दौरान कई राशियों की किस्मत चमकने वाली है। मां लक्ष्मी की कृपा इन पर बरसेगी। मेष राशि वालों के व्यापार में अच्छे सौदे होंगे। कन्या राशि वाले विदेश जा सकते हैं। वृश्चिक राशि वालों के लिए निवेश करना शुभ रहेगा। ज्यो. पं श्यामनारायण व्यास के मुताबिक मीन राशि वालों को आर्थिक लाभ होने की संभावना है।
मेष : कार्यों को पूरा करने में दिक्कत हो सकती है। व्यापार में अच्छे सौदे हो सकते हैं। स्वास्थ पर धन खर्च होगा। विरोधी सक्रिय होंगे। कर्ज संबंधी मामले निपटेंगे।

वृषभ : व्यापारिक स्थिति में लाभ के योग बन रहे हैं। कई दिनों से रुके कार्यों में आज गति आएगी। पुराने विवादों से घर का माहौल बिगड़ सकता है। राजकीय कार्यों में रुकावट आ सकती है। समाधान हो जाएगा।
मिथुन : भूमि भवन के क्रय विक्रय की रूप रेखा बनेगी। माता का स्वास्थ खराब हो सकता है। जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होगा जो आनंदमय रहेगा।

कर्क : अपनों को दूर होता देख मन उदास रहेगा। किसी भी कार्य को समझ कर करे। वो आपकी जिमेदारी नहीं बल्कि जीविका है। भाई बहनों से विवाद हो सकता है।
सिंह : आपसी संबंधों के कारण समझौता करना होगा। कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं। निराशा की समाप्ति होगी पर अभी समय है। आर्थिक मामले सुलझेंगे।

दीपोत्सव पर जागा इन राशियों का नसीब, खुशियों से घर भर देंगी मां लक्ष्मी आएंगी
कन्या : प्रिय जन से भेंट होगी। कार्यस्थल पर आप का महत्व बढ़ेगा। आवास निवास की समस्या का हल होगा। विदेश में अध्यन करने के योग बन रहे हैं।
तुला : कॅरियर में बेहतर प्रस्ताव मिलेंगे। नौकरी सम्बन्धी समस्या का हल हो सकता है। अपने सहकर्मियों से विवाद की स्थिति बनेगी। आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे है।

वृश्चिक : भविष्य की चिंता रहेगी। किसी की जमानत दे कर जोखिम न लें। निवेश शुभ रहेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। विवाद न करें। पुरानी पीड़ा से ग्रस्त रहेंगे।
धनु : शारीरिक कष्ट रहेगा। प्रियजन से मुलाकात होगी।। संतान सुख की प्राप्ति होगी। पिता के साथ समय व्यतीत होगा एवं महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। वाहन का सुख आज मिल सकता है।

मकर : लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज सुलझ सकते हैं। नई जिम्मेदारी मिलेगी। विरोधी आप का खुल कर विरोध करेंगे। आय के नए स्त्रोत स्थापित होगे।
कुम्भ : धीमी शुरुआत के बावजूद कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में विस्तार होगा। जीवन में धोखे मिल जाते हैं, मौके नहीं मिलते। समय का भरपूर लाभ ले।

मीन : भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां आएगी। व्यापार में नई योजना लागू हो सकती है। आर्थिक लाभ हो सकता है। यात्रा में अपनी वस्तु संभाल कर रखे।

ट्रेंडिंग वीडियो