scriptदो राशि वालों को आज अचानक मिलेगा पैसा, इनके परिवार में हो सकता है बड़ा संताप | 31 october rashifal today's horoscope aaj ka rashifal | Patrika News

दो राशि वालों को आज अचानक मिलेगा पैसा, इनके परिवार में हो सकता है बड़ा संताप

locationइंदौरPublished: Oct 30, 2019 07:56:01 pm

गुरुवार का दिन सभी राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा।

दो राशि वालों को आज अचानक मिलेगा पैसा, इनके परिवार में हो सकता है बड़ा संताप

दो राशि वालों को आज अचानक मिलेगा पैसा, इनके परिवार में हो सकता है बड़ा संताप

इंदौर. गुरुवार का दिन सभी राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। सिंह और धनु राशि वालों के लिए आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। कर्क राशि वाले व्यापार की नई योजनाएं बना सकेंगे। ज्योतिषी पं. श्यामनारायण व्यास के मुताबिक मीन राशि वाले स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें।
मेष : अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना जरूरी है। व्यापार-व्यवसाय में ठीक-ठीक अवसर प्राप्त हो सकेंगे। लाभ होने की संभावना बनती है। नया प्रस्ताव मिलेगा।

वृषभ : बिना विचार किए फैसले न लें। आजीविका के लिए यात्रा होगी। किसी भी कार्य में प्रमाद हानिकारक होगा। अपनी कार्ययोजना और निर्णय पर अमल करना जरूरी है।
मिथुन : पिता के साथ किसी बात को लेकर गृह क्लेश संभव है। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा। उधार दिया पैसा मिलेगा। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी।

कर्क : नौकरी में तबादले के योग हैं। अधिकारी वर्ग सहयोग करेगा। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा। जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा।
सिंह : आकस्मिक धन लाभ होने से अर्थव्यवस्था में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन में संताप हो सकता है। निर्णय लेने में दुविधा होगी, कार्य की गति प्रभावित होगी।

कन्या : दिनचर्या में बदलाव लाए और आलस्य त्यागे। नौकरी में दिन सुधारात्मक रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। महत्वपूर्ण लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
दो राशि वालों को आज अचानक मिलेगा पैसा, इनके परिवार में हो सकता है बड़ा संताप
तुला : कार्यस्थल पर सहयोगियों से तालमेल स्थापित होगा। पारिवारिक चिंता एवं प्रतिस्पर्धा से चिंता बढ़ेगी। विशेष लाभ प्राप्त होगा। आत्मीयजनों के सहयोग से महत्वाकांक्षाएं फलीभूत होंगी।

वृश्चिक : अध्ययन में रुचि की कमी रहेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। कान संबंधित रोग से मुक्त होंगे। अनुकूल परिणाम के लिए सक्रियता और निश्चितता आवश्यक है।
धनु : न्याय पक्ष मजबूत होगा। स्थायी संपत्ति प्राप्ति के योग हैं। व्यापार में इच्छित सफलता प्राप्त करेंगे। लापरवाही से काम न करें। आपकी बुद्धिमानी से कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

मकर : रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रोग मुक्त होंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। आरोग्य की ओर ध्यान देना आवश्यक है। नई योजनाएं बनेगी और क्रियान्वित होगी।
कुम्भ : मन की बात कहने का मौका मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी से संबंध प्रगाढ़ होंगे। व्यापारिक यात्रा लाभप्रद होगी। व्ययों में कमी करें।

मीन : दिन की शुरुआत में स्वभाव गर्म रहेगा। पेट सम्बंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे। सामाजिक कार्योंं में सम्मान प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो