script400 buses will take Mahakal Lok from Indore | महाकाल लोक ले जाएंगी 400 बसें, जानिए आप कहां से कर सकते हैं यात्रा | Patrika News

महाकाल लोक ले जाएंगी 400 बसें, जानिए आप कहां से कर सकते हैं यात्रा

locationइंदौरPublished: Oct 09, 2022 11:06:45 am

Submitted by:

deepak deewan

परिवहन विभाग इंदौर से दो दिन के लिए 400 बसों का अधिग्रहण करेगा। इसमें यात्री और स्कूल बसें शामिल हैं। मोदी की उज्जैन में होने वाली सभा के लिए इंदौर और उज्जैन के आसपास से बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। एआरटीओ अर्चना मिश्रा ने बताया, इंदौर के लिए 250 बसें 10 अक्टूबर को दशहरा मैदान पर खड़ी करवाई जाएंगी। शाम 4 बजे शहर के अलग-अलग हिस्से में बसें पहुंचाई जाएंगी।

mahakal_lok_ujjain.png
400 बसों की व्यवस्था की

इंदौर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को महाकाल लोक का लोकार्पण करने उज्जैन आएंगे. उनकी यात्रा के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। एसपीजी के अधिकारियों ने पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा के लिए विचार—विमर्श किया। इधर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोगों को ले जाने के लिए कई बसों का इंतजाम भी किया गया है.

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.