scriptअनाज भेजने के नाम पर 68 लाख की धोखाधड़ी, 4 पर केस | 68 lakh fraud in the name of sending food grains | Patrika News

अनाज भेजने के नाम पर 68 लाख की धोखाधड़ी, 4 पर केस

locationइंदौरPublished: Nov 19, 2019 11:31:47 pm

बिजली केंद्र के केशियर पर भी गबन का केस

अनाज भेजने के नाम पर 68 लाख की धोखाधड़ी, 4 पर केस

अनाज भेजने के नाम पर 68 लाख की धोखाधड़ी, 4 पर केस

इंदौर. फर्म को सस्ता अनाज दिलाने का झांसा देकर अनाज भेजने के नाम पर अग्रिम राशि ली और फिर डिलेवरी नहीं की। ग्वालियर की फर्म ने करीब 68 लाख की धोखाधड़ी की जिस पर चार लोगों पर केस दर्ज हुआ है।
लसूडिय़ा संतोष दूधी के मुताबिक, निपानिया में रहने वाले राजदीपसिंह की शिकायत पर ग्वालियर निवासी जागृति देवी, सुधांंशु द्विवेदी, श्रेतिमा गुप्ता व प्रियंका द्विवेदी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। टीआई संतोष दूधी के मुताबिक, फरियादी की जयलक्ष्मी फूड नाम से फर्म है। उसे आरोपियों ने बाजार रेट से कम दाम में गेहूं, मक्का आदि अनाज दिला सकते है। फरियादी ने विश्वास कर 3 जनवरी 2018 से 30 मई 2018 के बीच आरोपियों के बैंक खातों में अलग अलग करीब 1 करोड़ 12 लाख रुपए जमा कर दिए। आरोपियों ने कुछ अनाज तो उसे भेजा लेकिन बाद में 68 लाख 80 हजार रुपए की बकाया राशि का अनाज नहींं भेजा। संपर्क करने पर आरोपियों ने अपने मोबाइल नंबर बंद कर लिए और फिर उससे संपर्क भी नहीं किया। परेशान होकर फरियादी ने एसपी को शिकायत की। एसपी के निर्देश पर जांच के बाद सभी के खिलाफ केस दर्ज कर अब आगे कार्रवाई की जा रही है।
केशियर ने 358 बिजली के बिल के 6 लाख 92 हजार डकारे, केस दर्ज
बिजली कंपनी के बिल भुगतान केंद्र पर तैनात केेशियर ने करीब 358 बिजली के बिलों को जमा करने के बाद उसके एवज में मिले करीब 6 लाख 92 हजार रुपए की राशि का गबन कर लिया। लसूडिय़ा पुलिस ने भुगतान केंद्र संचालित करने वाली एमपीईबी तकनीकी कर्मचारी साख संस्था के प्रबंधक दिनेश यादव की शिकायत पर स्कीम न. 114 के केंद्र के केशियर रहे इंद्रकुमार नर्से निवासी कुलकर्णी का भट्टा के खिलाफ अमानत में खयानत का केस दर्ज किया है। एक उपभोक्ता द्वारा बिल जमा करने के बाद भी राशि बकाया होने की शिकायत करने पर जांच में गड़बड़ी सामने आई। केशियर ने बाद में कबूल लिया कि राशि उसने खर्च कर ली है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो