इंदौर

जिले में एक साल में 703 लोगों को एड्स

– पहली बार लगभग सवा लाख लोगों ने करवाई जांच- दो किन्नर और 33 गर्भवती महिलाओं को भी हुई बीमारी

इंदौरApr 26, 2019 / 11:32 am

Lakhan Sharma

world AIDS Day

लखन शर्मा, इंदौर। शहर में पिछले एक साल में सवा लाख लोगों ने एड्स की जांच करवाई। इसमें से 703 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटीव आई है। जिसमें 675 लोगों का इलाज शुरू कर दिया गया है, वहीं अन्य 28 लोगों को ढूंडकर जल्द ही उनका इलाज भी शुरू किया जाएगा।
एड्स जागरूकता एवं रोकथाम समिति इंदौर के नोडल अधिकारी डॉ. विजय छजलानी ने बताया की पिछले एक साल मार्च 2018 से अप्रेल 2019 के बीच 1 लाख 30 हजार 483 लोगों की जांच करवाई थी। जांच करवाने वालों में 42 हजार 156 पुरूष, 23 हजार 840 महिलाएं, 121 किन्नर और 64 हजार 366 गर्भवती महिलाएं शामिल थीं। इनमें से 703 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटीव आते ही उनका इलाज शुरू कर दिया गया। उधर अलग अलग अस्पतालेां में हुई इन जांचो को करवाने आए 28 मरीजों ने या तो अपना पता गलत लिखवाया या नाम। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम उन्हें ढूंड रही है। अन्य सभी 675 मरीजों का एमवाय स्थित एआरटी केंद्र पर इलाज शुरू कर दिया गया है, जिनकी नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। डॉ. छजलानी ने बताया की ये अच्छी बात है की इतने लोग जांच के लिए आगे आए। इसका एक बड़ा कारण हमारे द्वारा वर्षभर चलाए जाने वाले जागरूकता अभियान भी है। हम शहर के 65 केंद्रो पर एचआइवी की जांच करवाते हैं।

– महिलाओं से दोगुना पुरूषो को एड्स
जिन 703 मरीजों की एचआईवी रिपोर्ट पॉजिटीव आई उनमें 462 पुरूष और 206 महिलाएं है। यानि महिलाओं की अपेक्षा पुरूषों की संख्या दोगुना से भी अधिक है। इसके पीछे डॉक्टर कारण बताते हैं की जांच करवाने में महिलाओं की अपेक्षा पुरूष ज्यादा रूचि लेते हैं। क्योंकि जांच भी 42 हजार 156 पुरूषों की हुइ और 23 हजार 840 महिलाओं की हुई। एसे में पुरूषों की जागरूकता की वजह से उनकी बीमारी भी पहले सामने आई। इनमें से अधिकांश मरीज एसे हैं जिनको शुरूआती दौर में ही लक्षण लगने पर जांच कराई और एड्स के बारे में मालूम पड़ा। नियमित इलाज से वे ठीक भी होंगे। केंद्र और राज्य सरकार इसके लिए सभी दवाईयां दे रही है और हम समय समय पर इनकी जांचे करते रहते हैं।

– दो किन्नर भी एड्स के शिकार
डॉ. छजलानी ने बताया की जागरूकता अभियान हर वर्ग में चलाया गया। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने इस बार किन्नरों को भी इसकी जांच के लिए कहा। एसे में जिले के १२१ किन्नरों की जांच करवाई गई। इनमें से 2 किन्नरों की रिपोर्ट पॉजिटीव आई है। इनका भी इलाज शुरू कर दिया गया है। एमवाय में नियमित इलाज और दवाईयां दी जा रही है। वहीं 33 गर्भवती महिलाओं को भी एड्स होने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने सबसे अधिक गर्भवती महिलाओं की ही जांच करवाई थी। 64 हजार 366 गर्भवती महिलाओं की जांच करवाई गई थी।


– एमवाय पहुंचे सबसे अधिक मरीज
जिन केंद्रो से पॉजिटीव मरीज सबसे अधिक सामने आए हैं उनमें एमवाय अस्पताल ही है। मेडिकल कॉलेज में हुई जांचो में सबसे अधिक ४८२ मरीजों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी। इसके बाद सबसे अधिक मरीज सीएचसी मल्हारगंज से सामने आए। यहां से २९ मरीज सामने आए। अरबिंदो असपताल से २३, पीसी सेठी अस्पताल से २१, जिला अस्पताल से २३ मरीज सहित अन्य अस्पतालों से भी मरीज सामने आए।

Home / Indore / जिले में एक साल में 703 लोगों को एड्स

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.