इंदौरPublished: Jan 31, 2023 09:20:24 pm
दीपेश तिवारी
- तीन तत्कालीन पार्षद सूरज कैरो, कैलाश यादव, राजेंद्र सोनी को भी सजा
- लोकायुक्त ने पेश किया था 7 हजार पेज का चालान
MP की आर्थिक राजधानी इंदौर के चर्चित मेघदूत उपवन घोटाले में मंगलवार को तीन तत्कालीन पार्षदों सहित 9 को विशेष कोर्ट ने आरोपी मानते हुए तीन-तीन साल की सजा सुनाई है। आरोपियों पर 5-5 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है। तीन तत्कालीन पार्षदों में सूरज कैरो भी हैं, जो वर्तमान में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।