धार रोड स्थित जीएनटी मार्केट में देर रात को आग लग गई। इसमें लकड़ी के दो कारखाने, एक गोदाम और कॉलेज का फनीचर जल गया। आग की भीषणता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि पूरा शेड ही तपन के कारण नीचे गिर गया। इस आग में चौकीदार का परिवार भी फंस गया था। समय रहते उसे बचा लिया गया। फायर ब्रिगेड के अनुसार कल रात एक बजे के लगभग जीएनटी मार्केट में आग लगने की सूचना मिली थी। इस पर दल रवाना किया गया। जब टीम पहुंची तो आग फैल चुकी थी। उसने आसपास के कारखानों को भी चपेट में ले लिया था।