इंदौर को सौगात : अहिल्या स्मारक का रास्ता हुआ साफ
इंदौरPublished: Oct 09, 2022 11:03:52 am
कमिश्नर और कलेक्टर अब होंगे ट्रस्ट के सदस्य शासन ने दी अनुमति : ट्रस्ट के रजिस्ट्रेशन होते ही शासन सौंप देगा जमीन


इंदौर को सौगात : अहिल्या स्मारक का रास्ता हुआ साफ
इंदौर। लोकमाता अहिल्या का इंदौर में भव्य स्मारक बनाने का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने कमिश्नर और कलेक्टर को स्मारक संचालन के लिए बनाई जाने वाले ट्रस्ट में सदस्य बनाने की अनुमति दे दी है। उसके साथ अब रजिस्ट्रेशन की तैयारी शुरू हो गई है। जैसे ही ट्रस्ट घोषित होता है वैसे ही प्रशासन जमीन का आवंटन कर देगा जिसको लेकर सारी तैयारियां कर दी गई हैं।