scriptशांतिनाथ भगवान की मूर्ति में बालों का किया शृंगार, आचार्यश्री विद्यासागरजी हुए नाराज, बोले… | aacharya vidyasagarji angry on Dressed hair of Lord Shantinath statue | Patrika News

शांतिनाथ भगवान की मूर्ति में बालों का किया शृंगार, आचार्यश्री विद्यासागरजी हुए नाराज, बोले…

locationइंदौरPublished: Jan 23, 2020 12:28:54 pm

अचानक पहुंचे पंचकल्याणक आयोजन स्थल
मूर्ति में करवाया सुधार
डेढ़ घंटे तक देखी व्यवस्थाएं

शांतिनाथ भगवान की मूर्ति में बालों का किया शृंगार, आचार्यश्री विद्यासागरजी हुए नाराज, बोले...

शांतिनाथ भगवान की मूर्ति में बालों का किया शृंगार, आचार्यश्री विद्यासागरजी हुए नाराज, बोले…

इंदौर. 26 जनवरी से होने वाले पंचकल्याणक को लेकर आचार्यश्री विद्यासागर कुछ शिष्यों के साथ बुधवार दोपहर ढाई बजे अचानक कार्यक्रम स्थल चमेलीदेवी पार्क पहुंच गए। यहां विदुर नगर मंदिर से आई मूर्ति में मूर्तिकार ने बालों का शृंगार कर दिया था। इस पर नाराज आचार्यश्री ने तत्काल बालों का शृंगार हटाने के निर्देश दिए।
शांतिनाथ भगवान की मूर्ति में बालों का किया शृंगार, आचार्यश्री विद्यासागरजी हुए नाराज, बोले...
चमेली पार्क गोयल नगर ग्राउंड में 13 मंदिरों का ऐतिहासिक पंचकल्याणक होना है। आचार्यश्री ने वहां विहार कर दिया। इस बारे में किसी को सूचना नहीं थी। उन्होंने पंचकल्याणक की तैयारियों का जायजा लिया। जैसे ही वे शांतिनाथ भगवान की मूर्ति के समक्ष पहुंचे तो नाराज हो गए। संबंधित आयोजक व मंदिर समिति के लोगों को बुलाकर बताया कि आदिनाथ भगवान की मूर्ति में इस तरह बाल का शृंगार होता है। शांतिनाथ भगवान की मूर्ति इस तरह नहीं होती। मूर्ति की बनावट पर नाराजगी जाहिर कर बदलाव करने को कहा। लगभग आधे घंटे वे मूर्ति को निहारते रहे। वे शाम 4 बजे तक महोत्सव स्थल पर रहे और बाद में वापस तिलकनगर तरफ लौट गए। उनके आने की सूचना मिली तो लोग दर्शन करने पहुंच गए।
मूर्तिकार को बुलाकर हटवाई बाल की डिजाइन

मंदिर समिति के लोगों व पंचकल्याणक के आयोजकों ने तत्काल मूर्तिकार को बुलाकर मूर्ति में बाल की डिजाइन हटाने के निर्देश दिए। मूर्तिकार ने पत्थर की बनी विशाल मूर्ति पर बनाए गए बालों को घिसकर हटाया। सुधार करवाने के बाद मूर्ति को ढंक दिया गया। फोटो भी नहीं खींचने दिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो