scriptआकाश विजयवर्गीय को पार्टी में मिली ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, भाजपा नेताओं की भौंहे चढ़ी | aakash vijayvargiya got important responsibility in bjp | Patrika News

आकाश विजयवर्गीय को पार्टी में मिली ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, भाजपा नेताओं की भौंहे चढ़ी

locationइंदौरPublished: Sep 04, 2019 08:45:25 pm

– सरकार के खिलाफ आंदोलनों की रणनीति के लिए बनाई है समिति

आकाश विजयवर्गीय को पार्टी में मिली ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, भाजपा नेताओं की भौंहे चढ़ी

आकाश विजयवर्गीय को पार्टी में मिली ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, भाजपा नेताओं की भौंहे चढ़ी

इंदौर. विधायक आकाश विजयवर्गीय ( aakash vijayvargiya ) अब प्रदेश सरकार के खिलाफ होने वाले आंदोलन की रणनीति बनाएंगे। उनकी नियुक्ति प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष ने अपनी टीम में की है। हालांकि इस पर पार्टी के नेता दबी जुबान में सवाल खड़े कर रहे हैं कि आकाश को क्या देखकर लिया गया, जबकि उन्होंने न तो मोर्चे में कभी किसी जवाबदार पद पर काम किया, ना ही कोई सफल आंदोलन किया।
must read : RBI अफसर बन पौने दो करोड़ का दिया लालच, ठगे 23 लाख रुपए, पिता-पुत्र पकड़ाए

युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अभिलाष पांडे ने कल प्रदेश स्तरीय टीम का गठन किया। ये टीम योजना बनाएगी कि किस मुद्दे पर कौन सा आंदोलन किया जाए और उसका स्वरूप क्या होगा। टीम में इंदौर से चार नेता हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव रणदीवे सह-संयोजक, आकाश विजयवर्गीय, कमल गौड़ व भूपेंद्र कुशवाह। आकाश विजयवर्गीय की नियुक्ति की कहानी किसी भी मोर्चा नेता को समझ नहीं आ रही।
आकाश विजयवर्गीय को पार्टी में मिली ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, भाजपा नेताओं की भौंहे चढ़ी
मोर्चे की राजनीति में वे कभी सक्रिय नहीं रहे। पिछले दिनों खतरनाक मकान तोडऩे गए निगम अफसर की बल्ले से पिटाई करके जरूर चर्चा में आए थे। इस हरकत पर प्रधानमंत्री ने उन्हें पार्टी से निकालने की तक की बात कही थी। ऐसे में उनकी नियुक्ति किसी को हजम नहीं हो रही है। पांडे के मुताबिक प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। आंदोलन को सुचारू रूप से चलाए जाने के लिए प्रदेश स्तरीय समिति के बाद संभाग तथा जिला स्तर पर समितियों का गठन किया जाएगा।
भाजपा घंटे-घडिय़ाल बजाकर सरकार को जगाएगी

फ्लॉप होती सरकार की योजना और बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा आंदोलन करने जा रही है। जिला मुख्यालय में घंटे घडिय़ाल और ढोल-ताशे बजाकर सरकार को जगाने का प्रयास किया जाएगा। संगठन ने आंदोलन में पूरी ताकत लगाने के निर्देश दिए हैं। चरणबद्ध आंदोलन किए जाएंगे। 11 सितंबर को भाजपा जिला मुख्यालयों पर आंदोलन करने जा रही है।
must read : ‘मृत’ महिला को घर ले जा रहे थे परिजन, रास्ते में अचानक हो गई जिंदा और करने लगी बातें

इंदौर में सुबह 11 बजे कलेक्टोरेट का घेराव किया जाएगा। सभी विधानसभाओं से कार्यकर्ता इक_ा होंगे और घंटे-घडिय़ाल बजाकर प्रदर्शन करेंगे। इधर, सभी विधानसभाओं से आने वाले जत्थे ढोल-ढमाकों के साथ पहुंचेंगे। आंदोलन में वार्ड से कार्यकर्ता टोली बनाकर विधानसभा में एक जगह एकत्र होंगे, वहां से कलेक्टोरेट पहुंचेंगे। कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा। नगर भाजपाध्यक्ष गोपी नेमा के मुताबिक प्रदर्शन के जरिए सरकार को जगाने का प्रयास किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो