scriptफॅारेस्ट ऑफिसर के घर से उड़ाई शासकीय बंदूक के दम पर की कई वारदात, डकैती की साजिश रचते पकड़ाया गिरोह | Accused Arrest In Dewas Theft Case | Patrika News

फॅारेस्ट ऑफिसर के घर से उड़ाई शासकीय बंदूक के दम पर की कई वारदात, डकैती की साजिश रचते पकड़ाया गिरोह

locationइंदौरPublished: Dec 09, 2019 06:24:12 pm

Submitted by:

Krishnapal Chauhan

लसूडि़या थाना क्षेत्र का मामला, ऑफिसर के घर से उडा़ई चार 12 बोर बंदूक की दम पर आरोपी करने वाले थे वारदात, पांच में से चार गिरफ्तार
 

फॅारेस्ट ऑफिसर के घर से उड़ाई शासकीय बंदूक के दम पर की कई वारदात, डकैती की साजिश रचते पकड़ाया गिरोह

फॅारेस्ट ऑफिसर के घर से उड़ाई शासकीय बंदूक के दम पर की कई वारदात, डकैती की साजिश रचते पकड़ाया गिरोह

indore देवास के एक फॉरेस्ट ऑफिसर के घर चोरी करने वाला गिरोह सोमवार को बायपास पर डकैती की साजिश रचते पकड़ाया है। गिरोह के पांच में से चार सदस्यों को क्राइम ब्रांच और लसूडि़या पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर पकड़ा है। सभी आरोपी से टीम ने अफसर के घर से उड़ाई शासकीय बंदूक जब्त की है। गिरोह का सरगना सिकंदर है वर्तमान में वह लसूडि़या क्षेत्र की एक चोरी के मामले में फरार चल रहा था। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में कई चोरियां करना कबूली है।
एसपी मुख्यालय सूरज वर्मा के मुताबिक क्राइम ब्रांच और लसूडि़या पुलिस ने सूचना पर डकैती की साजिश रचते आरोपी सिकंदर २७ पिता जब्बार शेख, वसीम उर्फ वसील २२ पिता अजीज शेख दोनों निवासी बाली जिला देवास, मोहम्मद जाकिर २३ पिता अब्दुल सईद निवासी हंसाखेड़ी, खुडैल और रामभरोसे ४५ पिता तुलसीराम निवासी हरदा को गिरफ्तार किया है। घेराबंदी के समय गिरोह का सदस्य प्रदीप पिता अयोध्या कमकर निवासी स्कीम नं. 78 इंदौर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। टीम को जानकारी मिली थी सिकंदर व उसके गिरोह के सदस्य बायपास स्थित टीजीबी होटल के सामने बैठकर डकैती की साजिश रच रहे है। टीम को देखते ही सभी आरोपी फरार हो गए। घेराबंदी में चार पकड़ा गए। चारों से टीम ने शासकीय १२ बोर की बंदूक कारतूस के साथ जब्त की है। बंदूक के संबंध में आरोपी सिकंदर से पूछताछ की तो चौकाने वाली बात सामने आई। उसने उक्त सभी बंदूक वर्ष २०१७ में बागली, देवास के कमलापुर गांव में एक फॉरेस्ट अफसर के घर से चोरी करना कबूला। चार बंदूक के साथ उसने १३ कारतूस चोरी किए थे। स्थानीय पुलिस ने मामले में अपराध पंजीबध्द कर अज्ञात आरोपियों के विरूध्द १० हजार का ईनाम घोषित किया।
चोरी की बंदूक की दम पर करते वारदात

एसपी ने बताया, आरोपी सिकंदर ने चोरी की बंदूक अपने साथी जाकिर और रामभरोसे को देना बताया। उक्त बंदूक के दम पर सभी चोरी, नकबजनी और डकैती की वारदात को अंजाम देकर गायब हो जाते। सिकंदर का अपराधिक रिकार्ड खंगाला है। उसके विरूध्द कई प्रकरण दर्ज मिले। यह भी पता चला है कि पूर्व में लसूडि़या क्षेत्र में एक चोरी की वारदात में पुलिस कई आरोपी पकड़ चुकी है। उक्त मामले में सिकंदर फरार था। वहीं पूर्व में खुडैल लूट मामले में सिकंदर गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। हाल ही में वह जेल से छूटा। आरोपी वसील उसका खास आदमी है। वह नशे का आदी है। दोनों ने पूर्व में चोरी, नकबजनी, लूट, वाहन और पशु चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वहीं आरोपी रामभरोसे, हरदा में किसानी करता है। यह कार्य करते हुए वह आरोपियों के संपर्क में आकर उनके गिरोह में शामिल हुआ। मामले में सभी आरोपियों को अग्रिम कार्रवाई और पूर्व में हुई वारदात के संबंध में पूछताछ के लिए लसूडि़या पुलिस के सुपुर्द किया है।

ट्रेंडिंग वीडियो