scriptचाकू की नोक पर महिला का बलात्कार करने वाले बदमाश का जुलूस | accused arrest in rape case | Patrika News

चाकू की नोक पर महिला का बलात्कार करने वाले बदमाश का जुलूस

locationइंदौरPublished: Oct 04, 2018 12:41:02 am

Submitted by:

Krishnapal Chauhan

 
– राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का मामला- घटना के बाद भागे आरोपी को पुलिस ने गुना से किया गिरफ्तार

पति से विवाद के बाद घर से निकली महिला का चाकू की नोक पर बलात्कार करने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रातभर बदमाश ने महिला को डरा धमकाकर अपनी हवस का शिकार बनाया। घबराई पीडि़ता को उसने यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डर की वजह से पीडि़ता अपनी मां के पास पहुंची और बदमाश की करतूत को उजागर कर दिया। केस दर्ज होने के बाद से ही आरोपी पकड़े जाने के डर से फरार था। क्षेत्र में उसके बढ़ते आतंक पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने इलाके में उसका जुलूस भी निकाला।
एएसपी मनीष खत्री के मुताबिक महिला का बलात्कार के मामले में फरार चल रहे आरोपी अक्षय बारिक पिता सुरेश डोनल निवासी खंडवा को शहर से ३०० किलोमीटर दूर गुना से गिरफ्तार किया है। मामले में सोमवार को पीडि़ता ने थाने पहुंच रिपोर्ट दर्ज करवाई। उन्होंने बताया, वह अपनेे पति और बहन के साथ क्षेत्र में रहती हैं। कुछ दिन पूर्व पति से विवाद के बाद घर से बाहन आ गई। घर के पिछले हिस्से में पहुंचते ही आरोपी ने उसे चाकू की नोक पर मुंह दबाकर धमकाना शुरू कर दिया। आरोपी उसे पास ही स्थित एक बिल्डिंग की छत पर ले गया। पीडि़ता का कहना है, आरोपी ने रातभर में उससे चार बार चाकू की नोक पर बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी उसे यह बात किसी को उजागर करने की बात पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। इसके बाद पीडि़ता बस में सवार होकर देवास स्थित अपने मायके पहुंची। यह बात उसने अपनी मां को बताई। इसके बाद गुस्साए परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे।
निकाला जुलूस
एएसपी ने बताया केस दर्ज होने के बाद से ही टीम आरोपी को तकनीकी जांच के आधार पर तलाश कर रही थी। उसके बारे में पता चला की वह क्षेत्र की आईडीए मल्टी में आए दिन उत्पात मचाते हुए लोगों को डराता धमकाता है। लोगों के बीच उसने इतना भय व्याप्त किया है, वह रात में किसी के घर में ठहर जाता है। टीम आरोपी को तलाशते हुए शहर से ३०० किलोमीटर दूर गुना जिले पहुंची। यहां से आरोपी को पकडऩे के बाद टीम उसे वहीं ले गई जहां वह आए दिन दादागिरी करता है। टीम ने पूरे क्षेत्र में उसका जुलूस निकाला। उसके खिलाफ चाकू बाजी, दारू व अड़ी बाजी के केस दर्ज है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो