script

फर्जी लाइसेंस मामले में बढ़ सकते हैं आरोपी

locationइंदौरPublished: Mar 02, 2019 10:45:12 am

Submitted by:

Lakhan Sharma

– आरटीओ में फर्जीवाड़ा और छुट्टी पर साहब
 

police help in old age people

police help in old age people

इंदौर।
आरटीओ में चल रहा फर्जीवाड़ा उजागर होने के बाद इन दिनों आरटीओ में खलबली मची हुई है। सिर्फ एजेंट नहीं आरटीओ के बाबू और अधिकारी भी मामले में कन्नी काटने लगे हैं। उधर, आरटीओ में इतना बड़ा फर्जीवाड़ा हो गया जिसमें आरटीओ के कर्मचारियों की भूमिका भी पुलिस तलाश रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इसमें और आरोपी बढ़ाए जा सकते हैं। वहीं इतनी बड़ी लापरवाही सामने आने के बाद भी विभाग के स्थानीय मुखिया जितेंद्र सिंह रघुवंशी अवकाश पर हैं। उनसे इस संबंध में बात की तो उनका कहना था कि मैं अवकाश पर हूं मुझे कोई जानकारी नहीं है। विभाग में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद उन्होंने इसकी जानकारी लेना भी उचित नहीं समझा। जिससे अंदेशा लगाया जा सकता है की वे कितने गंभीर थे। आरोपी खुद तीन साल से इस तरह से गलत लाइसेंस बनाने की बात पुलिस को बता रहे हैं।

– शिकायत के बाद भी नहीं करते कार्रवाई

गौरतलब है कि आरटीओ में लंबे समय से यह खेल चल रहा था। अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की तो पुलिस को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस अधिकारियों को विभाग के कुछ बाबुओं व अधिकारियों के नाम की भी जानकारी मिली है। जिसकी जांच की जा रही है। आरोप लगाने वालों की बात में कितनी सच्चाई है इसकी जांच की जा रही है। उधर, मामले मे पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लिया है और उनसे भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरटीओ से जो कागजात जब्त किए हैं उसमें भी फर्जीवाड़ा सामने आ सकता है।

– हर पहलू की हो रही जांच
विवेचना के बाद आरोपी बढ़ सकते हैं। इसमें जिसकी भूमिका है सभी की जांच की जा रही है। मामले में जिसकी भूमिका निकलेगी उसको भी आरोपी बनाएंगे।

नीरज कुमार मेढ़ा, थाना प्रभारी तेजाजी नगर

ट्रेंडिंग वीडियो