scriptमुंबई से पकड़ाया वृद्ध महिला की हत्या का आरोपित | Accused of killing old woman caught from Mumbai | Patrika News
इंदौर

मुंबई से पकड़ाया वृद्ध महिला की हत्या का आरोपित

– लूट की नियत से की थी हत्या

इंदौरOct 17, 2019 / 10:40 am

Lakhan Sharma

लूट की नियत से दीपेश ने की वृद्ध महिला की हत्या!

लूट की नियत से दीपेश ने की वृद्ध महिला की हत्या!

लखन शर्मा, इंदौर। शनिवार रात जय जगत कॉलोनी में वृद्ध महिला की हत्या कर फरार हुए आरोपित को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। इंदौर पुलिस उसे मुंबई से इंदौर के लिए लेकर निकली है। आरोपित मोबाईल का जानकार होने की वजह से बार बार अपनी लोकेशन बदल रहा था। पुलिस की दो टीमें उसके पीछे लगी हुई थी।
अन्नपूर्णा इलाके के जय जगत कॉलोनी में प्रेमा (70) पति ईश्वर झमटानी की हत्या का खुलासा हुआ था। घर के सामने रहने वाले दीपेश गंगवानी (22) ने उनकी हत्या की थी। जानकारी के मुताबिक दीपेश की एक युवती से शादी तय हुई थी। दुकान चलाने के लिए उसने युवती से 60 हजार रुपए उधार लिए थे। दुकान बंद होने के चलते वह रुपए नहीं लौटा पाया। वही युवती ने उधार रुपए वापस लेने के लिए दबाव बनाना शुरु किया। दुकान बंद होने से आर्थिक स्थिति खराब चल रही थी। इसी के चलते वह परेशान रहने लगा। तभी उसे लगा कि वृद्धा अकेली रहती है। उनके पास काफी पैसा भी है। उनकी हत्या कर पैसा लूट लेंगा तो उसकी सारी परेशानी दूर हो जाएंगी। मंगेतर को भी वह उधार लिए रुपए वापस कर देंगा। इसी के बाद शनिवार अलसुबह 5 बजे वह प्रेमा के घर में दाखिल हुआ। दरवाजा खुला होने से सीधे कमरे में चला गया। प्रेमा को सामने देख कपड़े से गला कसकर हत्या कर दी। घर से दो सोने के कड़े, सोने के टाप्स, सोने की अंगूठी, करीब पचास हजार रुपए उसने चुरा लिए। रात 8.11 बजे जब बहू ने प्रेमा को फोन किया तो उसी ने डॉक्टर बनकर बात की। इससे लग रहा है कि अलसुबह से रात तक वह घर में ही था। जब लगा कि परिवार के लोग आने वाले है तो घर के पीछे जाकर छिप गया था। उसे लोगों ने घर के पीछे से भागते हुए देखा था। आरोपित दीपेश ने शव को फांसी लगाने और जलाने का प्रयास भी किया लेकिन सफल नहीं हो पाया। लूट के बाद वह हत्या को आत्महत्या बनाने में लगा हुआ था।

Home / Indore / मुंबई से पकड़ाया वृद्ध महिला की हत्या का आरोपित

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो