scriptनामी होटल में जैसे ही एसडीएम ने फ्रीज खोला, गंध से चकराने लगा सिर, फ्रीज में रखा था सड़ा मांस | Administration Raids, Name Rotten Meat Found in Hotel | Patrika News
इंदौर

नामी होटल में जैसे ही एसडीएम ने फ्रीज खोला, गंध से चकराने लगा सिर, फ्रीज में रखा था सड़ा मांस

ढाबे में बेसन में चल रही थीं इल्लियां, टीम ने करवाया नष्ट

इंदौरSep 27, 2019 / 12:08 pm

Mohit Panchal

नामी होटल में जैसे ही एसडीएम ने फ्रीज खोला, गंध से चकराने लगा सिर, फ्रीज में रखा था सड़ा मांस

नामी होटल में जैसे ही एसडीएम ने फ्रीज खोला, गंध से चकराने लगा सिर, फ्रीज में रखा था सड़ा मांस

इंदौर। शहर के दो बड़े रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन व खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारा। सैफी होटल में अफसर ने जैसे ही फ्रीज खोला, वैसे ही गंध से सिर चकराने लगा। इस पर होटल संचालक को जमकर डांट लगाई। नगर निगम की टीम को बुलाकर फ्रीज में रखे सड़े मांस को नष्ट करवाया गया। दूसरी कार्रवाई पिशोरी ढाबे पर की, जहां बेसन में इल्लियां चल रही थीं।
शहर में हो रहे देर रात तक पब व बारों में शराब परोसी जा रही थी जिसकी वजह से पिछले दिनों कई बवाल भी सामने आए। इस पर कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव के आदेश पर एडीएम बीबीएस तोमर ने नियमित जांच करने की टीम बनाई। कल एसडीएम रवि कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने होटल सैफी और पिशोरी ढाबे की जांच की। सैफी होटल में जैसे ही टीम पहुंची, हड़कम्प मच गया। संचालक का कहना था कि हमारे यहां शराब नहीं पिलाई जाती है।
एसडीएम ने कहा बॉर ही नहीं, सभी तरह की जांच हो रही है। सिंह किचन देखने पहुंचे, जो बहुत गंदा था। इन्वर्टर के पास कीड़े चल रहे थे। स्टोर के फ्रीज में मांस का स्टॉक रखा था। सिंह ने जैसे ही फ्रीज खोला, तेज बदबू आई। उसे बंद कर संचालक से कहा मांस खराब हो गया है, सड़ रहा है। कैसे रखा हुआ है, लोगों को मारोगे क्या? होटल संचालक कोई जवाब नहीं दे पाया। सिंह ने तुरंत निगम की टीम को बुलाकर मांस नष्ट करवाया और होटल के खिलाफ केस बनाया।
वेज-नॉनवेज सब साथ में
सिंह टॉवर चौराहा स्थित पिशोरी के ढाबे पर पहुंचे। यहां पाया कि वेज व नॉनवेज का किचन एक ही है, जिस पर सिंह ने आपत्ति ली। बेसन पर कीड़े चलते नजर आए। किचन में छत से पानी टपक रहा था। टीम को अंदेशा था कि ऊपर बनी पानी की टंकी का या बाथरूम का पानी हो सकता है। सिंह ने पानी, बेसन, मसाला सहित अन्य खाद्य सामाग्रियों का सैम्पल लेकर प्रकरण बनाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो