किशोरी की हत्या कर शव को नदी में फेंका
- बोरी में बंद मिला, चेहरा जलाने की कोशिश
इंदौर
Published: July 24, 2022 11:43:37 am
इंदौर। अभी एक जले हुए शव की गुत्थी सुलझी ही थी कि एक अन्य शव मिल गया है। इस बार गौतमपुरा में चंबल नदी में शव पड़ा हुआ मिला है। किशोरी की पहले हत्या की गई और उसका चेहरा जलाने की कोशिश की गई और इसके बाद शव को बोरी में भरकर नदी में फेंक दिया।
कल ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी।पुलिस का दल वहां पर पहुंचा तो शव बोरी में बंद मिला। उसे खोला गया तो उसमें एक लड़की का शव मिला है। उसका चेहरा जला हुए था। पहचान छिपाने के उद्देश्य से उसका चेहरा जलाने का प्रयास किया गया है। उम्र16 से 18 साल के लगभग लग रही है। शव को देखकर आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसकी हत्या करने के बाद शव को बोरे में भरा गया है।शव की हालत अभी ठीक है। इसी के चलते यह भी आशंका व्यक्त की जा रही है कि आरोपियों ने पास की पुलिया से उसे एक रात पहले से फेंका है। अभी कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं दिख रहे हैं। इसके चलते आशंका है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। लड़की ग्रामीण परिवेश की लग रही है। पुुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है। पीेएम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
कल ही सुलझी एक हत्या की गुत्थी
बडग़ोंदा में कल पुलिस ने हत्या की एक गुत्थी सुलझाई है. वहां पर एक जला हुआ शव मिला था। इस मामले में पड़ताल की गई तो शव किशनगंज थाना क्षेत्र के हंसराज का निकला है। पत्नी को परेशान करने के चक्कर में उसकी हत्या कर दी थी। आरोपी ने जाते हुए सिर पर डंडा मारा और जब बेहोश हो गया तो उसे घटना स्थल पर ले जाकर जला दिया था। इसके बाद उसकी बाइक को जाम गेट के पास लेकर जाकर फेंक दिया। घटना स्थल पर मिली बाइक की चाबी और सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को सुराग मिले और मोबाइल की टॉवर लोकेशन के आधार पर पुष्टि हो गई। इस पुलिस ने महिला के पति सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया है।

किशोरी की हत्या कर शव को नदी में फेंका
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
