scriptइस बार कांग्रेस मजबूत, मध्यप्रदेश में भाजपा से ज्यादा सीटें लाएंगे हम : अजय सिंह | ajay singh talks with patrika indore on election 2019 | Patrika News

इस बार कांग्रेस मजबूत, मध्यप्रदेश में भाजपा से ज्यादा सीटें लाएंगे हम : अजय सिंह

locationइंदौरPublished: May 15, 2019 01:33:19 pm

प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने मंगलवार को खजराना गणेश मंदिर में पूजन किया।

ajay

इस बार कांग्रेस मजबूत, मध्यप्रदेश में भाजपा से ज्यादा सीटें लाएंगे हम : अजय सिंह

नितेश पाल @ इंदौर. प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने मंगलवार को खजराना गणेश मंदिर में पूजन किया। वे 56 दुकान भी पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर व्यापारियों से चर्चा की। सीधी से चुनाव लड़ रहे सिंह दो दिन से इंदौर में थे। पत्रिका से चर्चा में उन्होंने दावा किया कि 2014 में प्रदेश में सिर्फ दो सीटें जीतने वाली कांग्रेस इस बार भाजपा से अधिक सीटें लाएगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा भविष्य की योजनाएं बताने पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि गडकरी की सरकार में कितनी चलती है यह सबको पता है। वे जब प्रधानमंत्री बन जाएं तब बातें करें।
इंदौर की स्थिति क्या रही है?

जनता परेशान है और अंडरकरंट साफ दिख रहा है। इंदौर में भी इसका फायदा कांग्रेस को मिलेगा। यहां व्यापारी-उद्योगपति सभी केंद्र सरकार की नीतियों से प्रताडि़त हैं।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इंदौर में भाजपा सरकार के पांच साल के काम गिनाए ?

गडकरी जब प्रधानमंत्री बन जाएं तब ये बातें करना ज्यादा बेहतर रहेगा। जब तक मोदीजी हैं गडकरी की कितनी चलती है सबको मालूम है।
प्रियंका गांधी ने महाकाल दर्शन किए रतलाम में सभा के साथ इंदौर में रोड शो किया। इसका फर्क मालवा में दिखेगा?

प्रियंका गांधी के साथ राजनीति की असीम संभावनाएं जुड़ी हैं। वे अमेठी-रायबरेली में ही खुद को सीमित रखती थीं, लेकिन पहली बार यूपी और बाहर भी प्रचार करने निकली हैं। कई लोग उनमें इंदिरा गांधी की शक्ल देखते हैं। इसका प्रभाव जरूर पड़ेगा, मालवा की धरती पर जबरदस्त असर होगा।
राहुल गांधी लगातार दौरे कर रहे हैं। प्रदेश में उनकी लगातार सभाएं हैं, इससे कितना फायदा मिलेगा?
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पहले चरण से लगातार मेहनत कर रहे हैं। उन्हें जिस प्रांत में बढ़त दिखती है वहां ही दौरा करते हैं।
प्रदेश में कांग्रेस की क्या स्थिति दिख रही है?
मैं खुद चुनाव लड़ रहा हूं और छह-सात सीटों पर घूम चुका हूं। 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को दो सीटें मिली थीं। एक सीट उपचुनाव में जीती। इस बार भाजपा से ज्यादा सीटें कांग्रेस को मिलेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो