scriptअहिल्या की जयंती पर अद्भुत आयोजन… 85 बैंडों ने दी प्रस्तुति, गूंजे राष्ट्रभक्ति के तराने | Amazing event on Ahilya's birth anniversary... 85 bands presented | Patrika News

अहिल्या की जयंती पर अद्भुत आयोजन… 85 बैंडों ने दी प्रस्तुति, गूंजे राष्ट्रभक्ति के तराने

locationइंदौरPublished: May 31, 2023 11:07:21 am

Submitted by:

Mohit Panchal

नजारा देखने के लिए जमा हुए सैकड़ों लोग, भजन मंडलियों ने भी जमाया रंग

अहिल्या की जयंती पर अद्भुत आयोजन... 85 बैंडों ने दी प्रस्तुति, गूंजे राष्ट्रभक्ति के तराने

अहिल्या की जयंती पर अद्भुत आयोजन… 85 बैंडों ने दी प्रस्तुति, गूंजे राष्ट्रभक्ति के तराने

इंदौर। सुशासन के लिए पहचानी जाने वाली शिव भक्त लोकमाता अहिल्या बाई होलकर की आज जयंती है जो हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाई गई तो अद्भुत आयोजन हुए। राष्ट्रभक्ति के तरानों से राजबाड़ा गूंज उठा। नजारा देखने के लिए सैकड़ों लोग मौजूद थे। ८५ बैंडों ने प्रस्तुतियां देते हुए अहिल्या प्रतिमा की परिक्रमा लगाई। उससे पहले भजन मंडलियों ने भी मां की आराधना करते हुए तीन-तीन परिक्रमा लगाई।
लोकमाता को याद करने के लिए आज सुबह ६ बजे से राजबाड़ा चौक भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। श्रीराम साधक न्यास के सदस्य घर से कावड़ लेकर भी पहुंचे। पर्यटन व संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर और कलेक्टर डॉ.इलैयाराजा टी सहित भाजपा के कई नेताओं ने लोकमाता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भगवान शिव का अभिषेक किया। उस दौरान भाजपा नेता ज्योति तोमर, कंचन गिदवानी के अलावा कांग्रेस नेता अनिल यादव उनकी पत्नी हिमानी भी माता के दर्शन करने पहुंची। सभी ने मां अहिल्या की आरती की। ठाकुर ने पर्यावरण बचाओ और पेड़ लगाओ के साथ विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर तम्बाकू के सेवन को रोकने का संकल्प दिलवाया।
बाद में जोरदार आयोजन शुरू हुआ। १०८ भजन मंडलियों ने राजबाड़ा से एक-एक कर चौक की परिक्रमा लगाना शुरू की। उस दौरान मंत्री भी महाराष्ट्रीयन शैली में नृत्य करते नजर आईं तो सांसद शंकर लालवानी व महापौर पुष्यमित्र भार्गव झांझ बजाते दिखे। दोनों ही नेताओं ने महाराष्ट्रीयन सफेद टोपी लगा रखी थी। एक-एक भजन मंडली ने तीन-तीन परिक्रमा लगाई और प्रसाद लेकर रवाना हो गईं।
फिर अनूठा आयोजन शुरू हुआ। उज्जैन के भस्म रमैया मंडल ने अपनी प्रस्तुति दी तो बाद में महाराष्ट्र की ढोल टीम ने परिक्रमा लगाई। फिर सिलसिला शुरू हुआ बैंडों की प्रस्तुति का। सुबह ८.३० बजे पहला भारत विजय बैंड की छत्री की ओर से एंट्री हुई। ए मेरे वतन के लोगों जहां याद करो कुर्बानी गीत प्रस्तुत किया। बाद में एक-एक करके बैंड आते गए और अपनी प्रस्तुति देते गए। जिसने नजारा देखा वहीं अवाक रह गया।
नहीं पहुंची ताईं और उनकी टीम

लोकमाता अहिल्या की पुण्यतिथि पर वर्षों से पालकी यात्रा व विभिन्न आयोजन कराने वाली आठ बार सांसद रहीं सुमित्रा महाजन और उनकी टीम अहिल्या जयंती पर गायब थी। आश्चर्य की बात थी कि कोई भी माल्यार्पण करने तक नहीं पहुंचा। हालांकि ये आयोजन लंबे समय से जयंत भिसे और उनकी टीम करा रही है। ९ साल पहले तीन नंबर की विधायक बनने के बाद ठाकुर ने उसे भव्यता प्रदान की। उसके बाद से धूमधाम से जयंती मनाई जाती है।
इंदौर गौरव दिवस : सुनिधि बांधेंगी सुरों से समां

इंदौर गौरव दिवस को धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज नेहरू स्टेडियम में भव्य आयोजन होगा जिसमें गायिका सुनिधि चौहान सुरों से समा बांधेंगी। उसके पहले नृत्यांगना रागिनी मक्खर बाल कलाकारों के साथ देवी अहिल्याबाई होलकर पर आधारित प्रस्तुति देंगी। आखिर में जोरदार आतिशबाजी की जाएगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तौर पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान शामिल होंगे। रात 8.15 बजे लाइट एंड साउंड शो होगा। बाद में गायिका सुनिधि चौहान के गीतों की प्रस्तुति देंगी। आखिर में भव्य आतिशबाजी भी की जाएगी। अच्छी बात ये है कि म्यूजिकल नाइट के साथ में दर्शक सराफा और मिनी 56 दुकान का भी लुफ्त उठा सकते हैं। स्टेडियम में एक तरफ खानपान की व्यवस्था भी की जा रही है ताकि दर्शकों को परेशान न होना पड़े।

ट्रेंडिंग वीडियो