scriptजब फैशन बना फ्रीडम एक्सप्रेशन का जरिया…. | amazing fashion show the fashion project | Patrika News
इंदौर

जब फैशन बना फ्रीडम एक्सप्रेशन का जरिया….

कैलेडोस्कोपिक , फेदर और बॉक्सेस से एक्सप्रेस की क्रिएटिविटी और फ्रीडम, होटल रेडिसन ब्लू में 6 डिग्री द्वारा द फैशन प्रोजेक्ट का आयोजन

इंदौरAug 27, 2017 / 02:59 pm

अर्जुन रिछारिया

fashion
इंदौर. रैंप पर ब्राइडल, प्र्री ब्राइडल और केजुअल वियर में यूनीक थिंकिंग और क्रिएटिवटी को अपने कलेक्शन में इंट्रोड्यूस किया गया ६ डिग्री द्वारा होटल रेडिसन में शनिवार को आयोजित द फैशन प्रोजेक्ट में। ये फैशन शो फैशन डिजाइनर, फैशन फोटोग्राफर, फैशन स्टाइलिस्ट, फैशन मेकअप आर्टिस्ट को स्टेज प्रोवाइड करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। इसमें 8 फैशन डिजाइनर्स, 10 मॉडल्स और मेकअप एवं हेयर आर्टिस्ट की एक पूरी टीम का नेक्सट फेज के लिए चयन किया।
fashion
ब्राइडल कलेक्शन में कैलेडोस्कोपिक थीम

फैशन डिजाइनर सपना राज ने अपने इंडो-वेस्टर्न कलेक्शन के बारे में बताया कि मैंने अपने कलेक्शन में बर्ड फेदर और बॉक्सेस का यूज कर फ्रीडम को एक्सप्रेस किया है। कुछ बड्र्स के पास फेदर होते हैं, लेकिन वे उड़ान नहीं भर पाते क्योंकि वे बॉक्सेस में कैद होते हैं। इंपोर्टेड साटन पर जरदोजी और थ्रेड वर्क के साथ फेदर डिजाइंस क्रिएट की है और पाइप वर्क के साथ बॉक्सेस को शो किया है। डिजाइनर प्रियंका मुनोट ने बताया कि मैंने अपने ब्राइडल कलेक्शन में कैलेडोस्कोपिक थीम को रिप्रजेंट किया है। जब भी ये गेम खेलते हैं तो कुछ नया और कलरफुल क्रिएट होता है। मेरे लिए भी फैशन वल्र्ड हर दिन कुछ नया और क्रिएटिव करने का मौका है। इसीलिए मैंने इस थीम को सलेक्ट किया। ये ब्राइड को मॉडर्न ब्राइडल लुक देता है।
fashion
एब्स्ट्रैक्ट कलेक्शन में बेक इन रोम थीम

श्रेया सोमैया ने कैरिन रोइटफेल्ड की सीआर फैशन बुक पर आधारित ‘मैरी’ कलेक्शन को प्रजेंट किया। सलमा खान द्वारा ल्युनेट थीम को प्रजेंट किया गया। अनविता जैन ने अपने कलेक्शन में मोटिफ में सूर्य और चंद्रमा मंडल को शामिल किया है। मेघा जैन ने अपने एब्स्ट्रैक्ट कलेक्शन में बेक इन रोम थीम को दिखाया जो प्राचीन रोम की ड्रेसिंग स्टाइल को दर्शाता है। दीप्ति एवं रोहिनी एस. गुप्ता ने अपने कलेक्शन में रॉयल कलेक्शन में रीगल इंडिया के महाराणा, युवरानियां और राजकुमारों की शैली को दिखाया है। सौरभकांत ने अपने कलेक्शन में बर्ड थीम को दिखाया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो