इंदौर

बस स्टॉप पर बेटी का इंतजार कर रही महिला के साथ हुआ हादसा, दिखाई ऐसी हिम्मत कि भाग गए बदमाश

कृषि विहार कॉलोनी के पास की घटना

इंदौरSep 20, 2019 / 11:17 am

रीना शर्मा

बस स्टॉप पर बेटी का इंतजार कर रही महिला के साथ हुआ हादसा, दिखाई ऐसी हिम्मत कि भाग गए बदमाश

इंदौर. तिलक नगर थाना क्षेत्र महिला की हिम्मत ने बदमाशों के मंसूबे पर पानी फेर दिया। टीआइ तिलक नगर धर्मेंद्र शिवहरे ने बताया, बख्तावरराम नगर निवासी प्रीति (33) पति नितिन खंडेलवाल गुरुवार दोपहर 3.30 बजे कृषि विहार कॉलोनी के पास स्कूल बस से बेटी को लेने पहुंचीं।
must read : VIDEO : हनीट्रैप में बड़ा खुलासा : निगम इंजीनियर से मांगे थे तीन करोड़, पैसा लेन…

बस स्टॉप पर बेटी का इंतजार करने के दौरान बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन झपटने की कोशिश की। एक पल के लिए प्रीकि सकपका गईं, लेकिन तुरंत हिम्मत दिखाते हुए चेन पकड़ ली। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने फिर चेन खींचने का प्रयास किया, उसके नाखून महिला के गले पर भी लगे, लेकिन उन्होंने चेन नहीं छोड़ी। इस दौरान बदमाशों की बाइक का संतुलन बिगडऩे से चेन का आधा हिस्सा टूटकर वहीं गिर गया, आधा भाग प्रीति के हाथ में ही रहा। उन्होंने मदद के लिए शोर मचाया तो आसपास के लोग घर से बाहर आ गए। इसी के चलते दोनों बदमाश वहां से भाग निकले।
must read : Honeytrap : इंदौर से दो महिलाओं को लिया हिरासत में, रैकेट की मुखिया के पास मिली …

सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हुए बदमाश

प्रीति ने बताया, वे रोजाना यहां बच्ची को लेने आती हैं। वारदात के पहले दोनों बदमाश बाइक लेकर सामने से निकले, फिर कुछ दूरी पर जाकर पलटे और वारदात की। दोनों के चेहरे खुले हुए थे। बाइक चला रहे युवक ने कैप लगा रखी थी। उनकी बाइक पर नंबर नहीं थे। जानकारी मिलने पर तिलक नगर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों बदमाश कैद हुए हैं। पुलिस ने लूट का केस दर्ज कर फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू की है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.