scriptसेना के अफसर ने खुद को गोली मारी | army officer shoot himself | Patrika News

सेना के अफसर ने खुद को गोली मारी

locationइंदौरPublished: Jun 26, 2019 11:42:59 am

Submitted by:

Manish Yadav

गंभीर हालत में लखनऊ रवाना

Demand by warp daughters am dowry

बेटियों का ताना देकर मांग रहा दहेज

इंदौर। महू में सेना के अफसर ने खुद को गोली मार ली। उन्हें गंभीर हालत में पहले स्थानीय अस्पताल और फिर लखनऊ भेजा गया। अभी कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस कारणों की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार सेना द्वारा पुलिस को गोली चलाए जाने की सूचना दी गई। एसडीओपी विनोद शर्मा ने बताया कि सेना द्वारा जो सूचना दी गई, उसके अनुसार कर्नल ए. त्रिपाठी ने कल दोपहर बंदूक से खुद को ही गोली मार ली थी। गोली की आवज सुनकर आस-पास के लोग वहां पर पहुंचे थे। उन्हें सेना के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन हालत गंभीर बनी हुई थी इसके चलते तत्काल एयर लिफ्ट करके उन्हें लखनऊ के अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद उनके परिवार के सदस्य भी घर नहीं है। वह भी साथ ही गए हैं। इसके चलते यह पता नहीं लग पाया है कि उस वक्त आखिर क्या हुआ। न ही कारण के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकी है। आखिर उन्होंने इतना बड़ा कदम क्यों उठा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो