scriptपिता के कहने पर बहन ने डांटा, भाई झूल गया फंदे पर | At the behest of father, sister rebuked, brother jumped on traps | Patrika News

पिता के कहने पर बहन ने डांटा, भाई झूल गया फंदे पर

locationइंदौरPublished: Mar 24, 2019 12:17:12 pm

तुकोगंज थाना क्षेत्र में भाई-बहन के विवाद ने लिया ऐसा रूप

indore

पिता के कहने पर बहन ने डांटा, भाई झूल गया फंदे पर

इंदौर. खेलते-खेलते भाई-बहन के बीच विवाद हो गया, तो बहन ने फोन लगाकर पिता से शिकायत कर दी। पिता ने डांट लगाने का कहा तो बहन ने डांट दिया। इससे गुस्सा होकर 14 वर्षीय किशोर ने कमरे में फांसी लगा ली।
तुकोगंज इलाके में निशांत (14) पिता संजय सिसौदिया निवासी पंचम की फैल ने फांसी लगा ली। जांचकर्ता एएसआई भंवरलाल सिरोखे ने बताया, वह निजी स्कूल में 7वीं कक्षा में था। पिता प्रिंटर रिपेयरिंग करते हैं, वहीं मां शोरूम में काम करती है। दोपहर में घर पर निशांत, उसकी बहन नंदिनी व दादी रहती हैं।
टीआइ तहजीब काजी ने बताया, निशांत घर पर मस्ती कर रहा था। ये बात बहन नंदिनी ने फोन कर पिता को बताई। पिता ने बोला तो बहन ने उसे डांट दिया था। ये बात उसे नागवार गुजरी। इससे नाराज होकर वह कमरे में चला गया और दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद बहन जब उसे बुलाने गई तो निशांत ने दरवाजा नहीं खोला। काफी आवाज देने के बाद भी जब जवाब नहीं दिया तो बहन ने आसपास रहने वाले रिश्तेदारों को बुलाया। उन्होंने जब कमरे का दरवाजा खोला तो वह फांसी पर मिला। लोग उसे फंदे से उतारकर एमवाय अस्पताल लाए। यहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। नंदिनी ने माता-पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी। परिजन को यकीन नहीं हुआ कि बेटे ने फांसी लगा ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।
इस हेल्पलाइन पर लें मदद

पुलिस ने आत्महत्या की प्रवृत्ति वाले लोगों की मदद के लिए संजीवनी हेल्पलाइन शुरू की है। इसमें 24 घंटे पुलिसकर्मी मौजूद रहते हैं। पीडि़त खुद या उसके परिजन हेल्पलाइन पर मदद लेकर कॉउसलिंग करवा सकते हैं। फोन पर कॉउसलिंग के बाद पुलिस जरुरत पडऩे पर विशेषज्ञों से भी कॉउंसलिंग करवाती है। हेल्पलाइन का नंबर 7049 108080 है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो