scriptMadhya Pradesh Election news : भाजपा नेता की पत्नी पर तानी पिस्टल, इलाके में मचा हडक़ंप | attack on bjp leader's wife by pistol in indore | Patrika News

Madhya Pradesh Election news : भाजपा नेता की पत्नी पर तानी पिस्टल, इलाके में मचा हडक़ंप

locationइंदौरPublished: Nov 15, 2018 03:02:59 pm

नालंदा परिसर स्थित मकान में बदमाश ने भाजपा वार्ड संयोजक की पत्नी पर पिस्टल तान दी।

bjp

सनसनीखेज : भाजपा नेता की पत्नी पर तानी पिस्टल, इलाके में मचा हडक़ंप

इंदौर. नालंदा परिसर स्थित मकान में बदमाश ने भाजपा वार्ड संयोजक की पत्नी पर पिस्टल तान दी। जानकारी मिलने पर वार्ड संयोजक घर पहुंचे और पुलिस बुलाई। कॉलोनी में एक जगह बदमाश सीसीटीवी में भागते हुए कैद हुआ है। इस पूरी घटना पर फरियादी परिवार को संदेह है कि बदमाश उनके घर में राजनीतिक प्रतिद्वंदीता या फिर चोरी की नीयत से घर में घुसा होगा।
घटना दोपहर 12 बजे की है। केशरबाग रोड़ स्थित नालंदा परिसर में रहने वाली फरियादी रश्मि पति अनिल श्रीवास्तव ने अपने घर में एक बदमाश को आते देखा। उनके घर के एक दरवाजे में जाली लगी है। बदमाश को देख उन्होंने आवाज लगाई तो वह सीढि़यों पर छुप गया। डर की वजह से रश्मि और उनकी बेटी चिल्लाते हुए शोर मचाने लगी। इसके बाद बदमाश ने पिस्टल तान दी। यह नजारा देख उनकी बेटी ने पिता को फोन पर घटना की जानकारी दी। इस पर बदमाश खुद के पकड़े जाने के डर से जान से मारने की धमकी देकर घर का मुख्य दरवाजा फांद कर भागने लगा। मां-बेटी की आवाज सुन गौरव पाटीदार संदेह के चलते बदमाश को पकडऩे दौड़ पड़े। उन्होंने कुछ दूर बदमाश का पीछा किया। बाद में बदमाश ने उन पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। सूचना मिलते ही मौके पर राजेंद्र नगर पुलिस और भाजपा समर्थक बड़ी संख्या में पहुंचे।
बेटी ने फोन पर दी जानकारी

वार्ड संयोजक अनिल ने बताया, घटना के वक्त बीमार पत्नी व बेटी घर में थे। बदमाश ने पत्नी से पूछा, अनिल भैया कहां है। पत्नी ने उसे कहा, तुम घर के अंदर कैसे आए। इसके बाद बदमाश ने सिल्वर रंग की पिस्टल उन पर तान दी। संदेह है राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के चलते यह सब हुआ होगा। पुलिस को घटना के संबंध में फुटेज मिले है।
घर के बाहर ताला लगा कर गए थे

टीआइ सुनील शर्मा ने बताया, जांच में पता चला कि चुनावी जनसंपर्क में जाने के पूर्व भाजपा वार्ड संयोजक अनिल घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर गए। संभवत: मकान के बाहर ताला देख बदमाश चोरी की नीयत से उनके घर में घुसा होगा। लेकिन बाद में घर में सदस्य होने का पता चला तो वह भाग निकला। कॉलोनी की महिला जज के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में संदेही बदमाश कैद हुआ है। उसने कंधे पर बैग टांगा है। रोड किनारे ट्रांसफार्मर के पीछे से दौड़ लगाकर भागते हुए वह कैमरे में कैद हुआ है। हुलिए के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है। वहीं फरियादी रश्मि श्रीवास्तव की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धारा 454 व 506 के तहत अज्ञात बदमाश केखिलाफ केस दर्ज किया है। टीम कॉलोनी के आस पास जुड़ी बस्तियों में आरोपी की तलाश कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो