इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 के तहत शहर में सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। एक तरफ जहां थ्री डी पेंटिंग बनाई जा रही है, वहीं वेस्ट से बेस्ट यानी अटाले से आकर्षक कलाकृतियां बनाकर शहर में जगह- जगह लगाई जा रही हैं। थ्री-आर यानी रिड्यूज, रियूज और रिसाइकल के तहत यह कलाकृतियां तैयार की जा रही है। एमवाय हॉस्पिटल के आगे डेंटल कॉलेज चौराहा पर आकर्षक कलाकृति लगाई गई है, जो कि घरेलू अटाले से तैयार की गई है। ये कलाकृति विजय नगर और शहर के अन्य क्षेत्रों में भी लगाई जा रही है जो कि लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।