scriptजेट की फ्लाइट से बैग गायब, फोरम ने लगाया 70 हजार का हर्जाना | Bag missing from jet flight, Forum imposed damages of 70 thousand | Patrika News

जेट की फ्लाइट से बैग गायब, फोरम ने लगाया 70 हजार का हर्जाना

locationइंदौरPublished: Aug 21, 2019 02:20:34 pm

-2011 में मुंबई से फ्लाइट में आई थी इंदौर की महिला

जेट की फ्लाइट से बैग गायब, फोरम ने लगाया 70 हजार का हर्जाना

जेट की फ्लाइट से बैग गायब, फोरम ने लगाया 70 हजार का हर्जाना

इंदौर. जेट की फ्लाइट में मुंबई से इंदौर आने के दौरान महिला यात्री का बैग गायब हो गया। एयरलाइन को शिकायत के बावजूद बैग नहीं मिलने पर उन्होंने उपभोक्ता फोरम में केस दायर किया। फोरम ने एयरलाइन को परिवार शुल्क सहित 70 हजार रुपए हर्जाना देने के आदेश दिए हैं। महिला ने परिवाद में लिखा था, बैग में करीब एक लाख रुपए का सामान था।
must read : बड़ी खबर : इंदौर के दिव्यांग तैराक ने 11 घंटे में पार की शार्क से भरी अमरीका की खतरनाक कैटलीना चैनल

7 अक्टूबर 2011 को ग्रेटर ब्रेजेश्वरी की तनुश्री अग्रवाल जेट एयरवेज की फ्लाइट से मुंबई से इंदौर आई थीं। अमरीका से वापसी के दौरान उन्होंने मुंबई से इंदौर का टिकट कराया था। अन्य सामान के साथ एक बैग था, जिसमें परफ्यूम, कपड़े सहित अन्य सामान था। इंदौर में लैंड करने के बाद वे सामान लेने पहुंचीं तो बैग नहीं मिला। उन्होंने एयरलाइंस में शिकायत की तो 14. दिन में बैग मिलने का आश्वासन दिया गया। नियत अवधि में बैग नहीं मिलने पर उन्होंने फोरम में केस दायर किया। तनुश्री का कहना था, बैग में करीब एक लाख का सामान था, लेकिन एयरलाइन ने कहा यह साबित कैसे होगा। फोरम ने मामले में यात्री के पक्ष में फैसला सुनाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो