scriptVIDEO : बाजार में दीपावली की रौनक, इधर बैंक कर्मचारियों ने कर दी हड़ताल | bank employee on strike today | Patrika News

VIDEO : बाजार में दीपावली की रौनक, इधर बैंक कर्मचारियों ने कर दी हड़ताल

locationइंदौरPublished: Oct 22, 2019 01:15:43 pm

एसबीआई को छोड़ सभी बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर
बैंकों के विलय की घोषणा का किया विरोध

VIDEO : बाजार में दीपावली की रौनक, इधर बैंक कर्मचारियों ने कर दी हड़ताल

VIDEO : बाजार में दीपावली की रौनक, इधर बैंक कर्मचारियों ने कर दी हड़ताल

इंदौर. बैंकों के विलय को देखते हुए आज एसबीआई को छोड़ सभी बैंक के कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। बकायदा प्रदर्शन किया गया और रैली निकालकर सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की गई। हड़ताल की वजह से कामकाज भी प्रभावित हुआ।
दीपावली के त्योहार पर बाजार में खासी रौनक है। आम जनता खरीददार कर रही है तो व्यापारी भी अपने कारोबार में लगे हुए हैं। जीएसटी लागू होने के बाद थोक का अधिकांश काम बैंक ट्रांजेक्शन के माध्यम से ही होता है। ऐसे में मंगलवार को बैंक के कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। ऑल इंडिया बैंक एम्प्लाई एसोसिएशन व बैंक एम्पलाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर ये हड़ताल हुई। कर्मचारी आज घर से तो निकले, लेकिन सभी सांठा बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया पहुंचे। यहां पर सरकार के बैंकों के विलय की घोषणा का विरोध किया। बाद में बोहरा बाजार, सराफा और पीपली बाजार के बीच रैली निकाली जो बजाज खाना चौक पर खत्म हुई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो