किशोरी से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर धमका रहा आरोपी
भंवरकुआं पुलिस ने बलात्कार का केस दर्ज किया है। आरोपी ने किशोरी से बलात्कार किया और फिर उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने लगा। पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर विवेक मौर्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। किशोरी ने बताया कि आरोपी से उसकी दोस्ती हो गई थी। इस पर उसे वह अपने साथ रूम पर ले गया। वहां पर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। इसका वीडियो भी बना लिया था। इसे वायरल करने की धमकी देकर वह उसका शोषण कर रहा था।