पुलिस के अनुसार पूजापिता धनसिंह (18) निवासी देवास (उदयनगर) हाल मुकाम श्रीराम नगर पालदा के शव को पीएम के लिए भेजा है। वह बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा है। कल अपने रूम मे फांसी लगा ली। मृतका के पिता धनसिंह ने हत्या का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि लक्ष्मण नामक युवक ने उसकी रस्सी से गला घोंट कर मारने के बाद फांसी पर टांग दिया है। उनके बीच में दोस्ती थी। इस पर बेटे संजय को भी उस युवक ने धमकाया था कि बहन की हत्या कर देंगे। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और कारणों की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
गर्भवती की संदिग्ध हालत में गई जान इधर एक अन्य मामले में चंदननगर में गर्भवती महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बताया जाता है कि उसे अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां मौत हो गई। परिजन ने अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस के अनुसार नीलोफर पति इमरान (28) निवासी चंदननगर को कल मृतावस्था में एमवाय अस्पताल लाए थे। उसे अस्पताल लाए अकरम ने बताया कि नीलोफर सात माह की गर्भवती थी। कल उसे पीसी सेठी अस्पताल ले जाया गया था, वहां से एमवाय अस्पताल ले आए, लेकिन बचाया नहीं जा सका। वह ससुराल वालों से परेशान चल रही थी। पहले उसके साथ मारपीट की गई थी। इसके चलते उन्हें मामला संदिग्ध लग रहा है। वह पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।