scriptघर पर काम वाली बाई आती है तो ये आपके काम की है खबर | Be alert if you have a helper for doing household chores | Patrika News

घर पर काम वाली बाई आती है तो ये आपके काम की है खबर

locationइंदौरPublished: Aug 12, 2022 05:22:26 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

आंख मूंदकर भरोसा करने से हो रहा घर का माल साफ….

capture_3.jpg

household

इंदौर। घरेलू काम कराने के लिए लोग सहायक रख लेते हैं, लेकिन सचेत नहीं रहने के कारण ऐसी नियुक्तियां बड़ी चोरियों का कारण बन रही हैं। बीते कुछ माह में नौकरों ने विभिन्न वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लोगों के जागरूक नहीं रहने के कारण ऐसी वारदात हो रही हैं। थोड़ी सी सतर्कता रखते हुए पुलिस की मदद ली जाए तो ऐसे अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकता है।

इन बातों का रखें ध्यान

किसी को नौकरी पर रखने से पूर्व रिकॉर्ड के तौर पर उसका आधार कार्ड लें। आधार कार्ड की ऑनलाइन जांच करवा लें। संबंधित को बताएं कि थाने में आधार कार्ड व उससे संबंधित जानकारी का वेरिफिेकेशन करवा रहे हैं। यदि नौकर गलत मकसद से आया होगा तो वह लौटेगा नहीं। कई बार ऐसा भी होता है कि लोग समय पर दस्तावेज थाने पर वेरिफिेकेशन के लिए देते हैं, लेकिन पुलिस की व्यस्तता के चलते दस्तावेजों की जांच में समय लग जाता है।

यदि नौकर शहर और प्रदेश के बाहर का है तो उससे जानकारी लें कि वह पूर्व में कहां काम कर चुका है। संबंधित जानकारी को वेरिफाई करने पर उसके व्यवहार का पता लगाया जा सकता है। उसके बैंक खाते की जानकारी भी लें। व्यक्ति किसके माध्यम से काम करने आ रहा है, इसकी जानकारी भी रखें। क्रॉस वेरिफिकेशन करना सबसे महत्वपूर्ण होता है। (आरके हिंगणकर, एडिश्नल पुलिस कमिश्नर के मुताबिक)

ऐसे अपराध कर चुके हैं केयर टेकर

-जून 2022 में कनाड़िया थाना क्षेत्र में यूरोप गए कारोबारी के बंगले में लाखों की चोरी पर पुलिस ने नौकर को उदयपुर से गिरफ्तार किया था। नौकर ने उनके घर से हीरे के आभूषण चोरी किए थे।

-मार्च 2022 में बाणगंगा थाना क्षेत्र में घर का काम करने वाले ने पांच लाख का सामान चुरा लिया।

-जुलाई 2022 में रेलवे टीआइ के घर से लाखों की चोरी पर छोटी ग्वालटोली पुलिस ने केस दर्ज किया था। अधिकारी ने नौकरानी पर संदेह जताया था।

-सेवानिवृत्त आइएएस अधिकारी की पत्नी की हत्या के मामले में पलासिया पुलिस ने नौकर को पकड़ा था। वह पैसे मांगने पहुंचा था। इस दौरान हत्या कर दी।

-मनोरमागंज क्षेत्र में रिटायर्ड इंजीनियर की हत्या हुई। पुलिस ने केयर टेकर के परिवार और साथियों को पकड़ा था।

https://www.dailymotion.com/embed/video/ x8czf3d

ट्रेंडिंग वीडियो