scriptEmergency Landing- यात्री की तबीयत बिगड़ी, फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग | bengaluru delhi vistara flight emergency landing | Patrika News

Emergency Landing- यात्री की तबीयत बिगड़ी, फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

locationइंदौरPublished: Oct 22, 2021 11:02:32 am

Submitted by:

Manish Gite

इंदौर में विस्तारा फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, तबियत बिगड़ने पर यात्री को उतारा, अस्पताल में मौत…।

vistara.png

इंदौर। इंदौर के एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया जब बेंगलुरू से दिल्ली जा रही विस्तारा फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। इस फ्लाइट में एक यात्री की तबीयत अचानक खराब हो गई थी, इस वजह से फ्लाइट को इंदौर एयरपोर्ट पर उतारा गया।


बैंगलुरू से उड़ान भरने वाली विस्तारा फ्लाइट (Vistara uk-818) में मनोज अग्रवाल (50) भी सफर कर रहे थे। विमान बेंगलुरू से दिल्ली जा रहा था। बीच रास्ते में मनोज अग्रवाल की अचानक तबियत बिगड़ने लगी। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने पर फ्लाइट के कर्मचारियों ने फर्स्ट एड दिया, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली। इसके बाद पायलट को उसकी जानकारी दी गई। फ्लाइट को इंदौर एयरपोर्ट पर लैडिंग की अनुमति मिल गई। विमान से उतारते ही मनोज अग्रवाल को एयरपोर्ट के करीबी अस्पताल ले जाया गया। यहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद एयरोड्रम पुलिस को सूचना दे दी गई और शव को जिला अस्पताल भेज दिया गया।

पहले भी हुई इमरजेंसी लैंडिंग

इससे पहले भी इंदौर में इमरजेंसी लैंडिंग हो चुकी है। फरवरी में ही चेन्नई जा रहे इंडिगो एयरलाइंस की इमरजेंसी लैडिंग कराई गई थी। यह लैडिंग उड़ान के महज 22 मिनट बाद ही करवाना पड़ी थी। उस समय विमान के कॉकपिट में स्क्रैच आने से कांच टूट गया था, जिससे बड़े हादसे की आशंका थी।
बच्चे की तबीयत बिगड़ी

इससे पहले दिसंबर में दिल्ली से बेंगलुरू जा रहे इंडिगो की उड़ान को आपात स्थिति में इंदौर एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा था। इस फ्लाइट में 4 साल के बच्चे की तबीयत खराब हो गई थी। इस फ्लाइट में गोरखपुर निवासी दुर्गेश जायसवाल और अनुजायसवाल अपने चार माह के बेटे देव के साथ फ्लाइट में सवार थे। अचानक बच्चे की तबीयत बिगड़ी तो शाम को इंदौर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाना पड़ी। जब इंदौर इंदौर पोर्ट के नजदीकी एक अस्पताल में बच्चे को ले जाया गया तो डाक्टरों ने उसम मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों के मुताबिक बच्चे की जांच में पता चला था कि उसकी धड़कन बंद थी।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x84zqop
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो